NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / घर भेजने के बाद अब सोनू सूद प्रवासियों को दिलवाएंगे नौकरी, लॉन्च किया रोजगार पोर्टल
    अगली खबर
    घर भेजने के बाद अब सोनू सूद प्रवासियों को दिलवाएंगे नौकरी, लॉन्च किया रोजगार पोर्टल

    घर भेजने के बाद अब सोनू सूद प्रवासियों को दिलवाएंगे नौकरी, लॉन्च किया रोजगार पोर्टल

    लेखन भावना साहनी
    Jul 23, 2020
    07:49 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों देशभर में कोरोना वायरस की वजह से किए गए लॉकडाउन के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को इस दौरान सबसे ज्यादा मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं।

    हालांकि, इस समय अभिनेता सोनू सूद एक मसीहा बनकर सामने आए। इसके बाद से ही वह लगातार प्रवासियों के मदद के लिए खड़े हुए हैं।

    अब सोनू सूद ने इन प्रवासियों के रोजगार की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठा ली है।

    पोर्टल

    प्रवासियों को नौकरी दिलाने में मदद करेगा पोर्टल

    दरअसल, हाल ही में सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' के नाम से एक रोजगार पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल प्रवासियों को नौकरी के लिंक और नौकरी दिलवाने में मदद करेगा।

    मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ महीनों में उन्होंने इस पोर्टल के डिजाइन को लेकर काफी सोचा है और आखिरकार अब उनकी यह योजना बनकर तैयार है। इसके लिए उन्होंने कई शीर्ष संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया है।

    मदद

    500 से ज्यादा कंपनियों करेंगी इस पोर्टल के जरिए मदद

    इस पोर्टल के जरिए कंस्ट्रक्शन, अपेरल, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, BPO, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी 500 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

    47 वर्षीय अभिनेता ने इसके लिए नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयम्बटूर, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम में 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन व्यवस्था का भी प्रबंध किया है।

    यह पोर्टल सिर्फ प्रवासियों को काम ही नहीं दिलाएगी, बल्कि इसके जरिए वह अंग्रेजी भाषा बोलना भी सीख पाएंगे।

    जानकारी

    कई भाषाओं में लॉन्च करने की तैयारी

    फिलहाल इस पोर्टल सिर्फ अंग्रेजी में बनाया गया है। लेकिन जल्द ही इसे पांच अन्य भाषाओं में भी देखा जाएगा। इस पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए सोनू ने एक ट्वीट भी किया है। इसमें लिखा है, 'अब है रोजगार की बारी'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए सोनू सूद का ट्विटर पोस्ट

    pic.twitter.com/1sPkKZmz3T

    — sonu sood (@SonuSood) July 22, 2020

    वजह

    इस वजह से आया सोनू सूद को यह पोर्टल बनाने का विचार

    सोनू का कहना है कि उन्हें इस पोर्टल का निर्माण करने का विचार उस समय आया जब उन्होंने कई प्रवासियों को यह कहते हुए कि वह फिर से सही काम पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

    महानगरों से अपने घर लौटने वाले मजदूरों के सामने इस समय रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। सोनू सूद ने एक बार फिर से ठान लिया है कि किसी भी मुश्किल वक्त में वह उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।

    जिम्मेदारी

    हाल ही में सोनू ने उठाई 400 मजदूरों के परिवारों की जिम्मेदारी

    गौरतलब है कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय हजारों प्रवासियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया था। उनके इस नेक के लिए कई लोगों ने उन्हें दुआएं भी दी।

    हाल ही में उन्होंने 400 प्रवासियों के परिवारों को आर्थिक तौर पर मदद करने की जिम्मेदारी भी उठाई थी। वह उन परिवारों के बच्चों को सुरक्षित करने के लिए साथ-साथ इनका घर भी बनवाएंगे।

    सोनू ने कहा था कि यह मदद उनके लिए एक भावनात्मक जर्नी रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनू सूद

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने तोड़ी चुप्पी, लिखा भावुक करने वाला पोस्ट आत्महत्या
    इस फिल्म के लिए सलमान को मांगनी पड़ी थी माफी, जानिए हैरान करने वाली बातें मनोरंजन
    800 करोड़ रुपये का है सैफ का पटौदी पैलेस, देखिए 150 कमरों के महल की खूबसूरती सैफ अली खान
    सौम्या टंडन के हेयर ड्रेसर के बाद अब मेकअप मैन भी मिला कोरोना वायरस पॉजिटिव टीवी शो

    मनोरंजन

    क्या करण जौहर एक और स्टारकिड को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं? करण जौहर
    अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन, अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा- मैं मृत्युशैया पर हूं कैंसर
    #Review: जानिए कैसी है अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडो' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' ने तोड़े रिकार्ड्स, ट्रेलर को मिले एक करोड़ से ज्यादा लाइक्स यूट्यूब

    सोनू सूद

    कोरोना से जंग में सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोला अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस से जंग में फिर आगे आए सोनू सूद, 350 प्रवासियों को भेजा घर बॉलीवुड समाचार
    केरल में फंसी 150 महिलाओं की मदद को आगे आए सोनू सूद, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया घर ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025