सोनम कपूर ने अस्पताल से दूसरे बेटे की पहली तस्वीर साझा की, यूं दिखे नन्हे राजकुमार
क्या है खबर?
अभिनेत्री सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ, 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। फैंस को ज्यादा इंतजार न करवाते हुए उन्होंने नवजात बेटे की पहली तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। दरअसल, बेटे को जन्म देने के बाद, सोनम अभी भी मुंबई के HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती हैं। तस्वीर में उन्हें अस्पताल के बेड पर आराम करते देखा जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों का आभार भी जताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
#SonamKapoor shares first picture with her new born baby boy. 😍#Celebs pic.twitter.com/Nd7IHAOpAn
— Filmfare (@filmfare) April 3, 2026
पोस्ट
मां के सीने से चिपके दिखे नन्हे राजकुमार
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में, वह अस्पताल के बेड पर लेटी हैं। उनके सीने से चिपक कर नन्हे राजकुमार आराम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में, सोनम को अस्पताल का खाना खाते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों का आभार जताया। खासतौर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अवन दादिना को अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान उनके सहयोग और दयालुता के लिए धन्यवाद दिया।
घोषणा
सोनम ने सोशल मीडिया पर किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
सोनम ने 20 नवंबर, 2025 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। वहीं 29 मार्च को वह दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने प्यारा सा पोस्ट करते हुए लिखा था, 'हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आने से हमारे दिल बेहद खूबसूरत तरीके से भर गए हैं।' बता दें, सोनम और आनंद ने अपने पहले बेटे वायु का 2022 में स्वागत किया था। इसके बाद से वह फिल्मों से दूर परिवार पर ध्यान दे रही हैं।