NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण
    मनोरंजन

    सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण

    सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 14, 2022, 04:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सोनम कपूर नहीं रखतीं पति आनंद के लिए करवा चौथ का व्रत, बताया कारण
    बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं सोनम-आनंद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonamkapoor)

    गुरुवार को करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड में करवा चौथ की बात करें तो अनिल कपूर के घर इसका खास जश्न मनाया जाता है। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां अनिल के घर पर सुनीता कपूर के साथ पूजा करती हैं। हालांकि, सोनम कपूर कभी करवा चौथ व्रत नहीं रखतीं। अब उन्होंने इसकी वजह बताई है।

    करवाचौथ का व्रत नहीं रखतीं सोनम

    सोनम ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे पति करवा चौथ के समर्थक नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है फास्टिंग सिर्फ इंटरमिटेंट होनी चाहिए। इसलिए मैंने कभी यह व्रत नहीं रखा। हम दोनों मानते हैं कि त्यौहार और परंपराएं दोस्तों और रिश्तेदारों के मिलने का अच्छा जरिया हैं। मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां इसे मनाना पसंद करती हैं और मैं इसका हिस्सा बनना।'

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने के लिए किए जाने वाले उपवास का एक तरीका है। यह डाइट से अलग खाने का एक पैटर्न है, जिसके तहत व्यक्ति अपनी सुविधानुसार एक निर्धारित समय का चुनाव कर यह फास्टिंग शुरू कर सकता है।

    सोनम ने शेयर कीं तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by sonamkapoor on October 14, 2022 at 4:08 pm IST

    हाल ही में माता-पिता बने हैं सोनम-आनंद

    सोनम और आनंद ने 2018 में धूमधाम से शादी की थी। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद आकर्षक नजर आए थे। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इस साल मार्च में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। 20 अगस्त को सोनम और आनंद एक बेटे के माता-पिता बने। दोनों ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम ने काम से ब्रेक लेकर सारा समय बच्चे को देने का फैसला किया है।

    इन लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रही हैं सोनम

    सोनम पिछली बार 2019 की फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। फिलहाल वह पर्दे पर वापसी करने का नहीं सोच रही हैं। सोनम ने 2007 की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह रणबीर कपूर की भी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद वह 'दिल्ली 6', 'आयशा', 'आइ हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। 'रांझणा', 'नीरजा', 'वीरे दी वेडिंग', उनकी लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हैं।

    इन हस्तियों ने भी शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें

    शुक्रवार को बॉलीवुड की जोड़ियों के करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाया है। वहीं शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वरुण धवन भी पत्नी नताशा दलाल का व्रत तोड़वाते हुए नजर आए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सोनम कपूर
    कैटरीना कैफ

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    इलियाना डिक्रूज हैं अस्पताल में भर्ती, दी अपने स्वास्थ्य की जानकारी इलियाना डी क्रूज़
    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ

    सोनम कपूर

    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप फरहान अख़्तर
    सोनम कपूर ने मुंबई में 32 करोड़ रुपये में अपना आलीशान फ्लैट बेचा आनंद आहूजा
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत ये सितारे बने माता-पिता आलिया भट्ट

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' 2 जनवरी से अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित अमेजन प्राइम वीडियो
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल टाइगर 3
    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो
    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने शेयर किया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर सर्कस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023