NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सोनम कपूर ने 'नीरजा' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: सोनम कपूर ने 'नीरजा' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार
    सोनम कपूर ने अपनी इन फिल्मों से जीता सबका दिल (तस्वीर: इंस्टा/@sonamkapoor)

    जन्मदिन विशेष: सोनम कपूर ने 'नीरजा' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 09, 2023
    07:31 am

    क्या है खबर?

    सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कहीं ज्यादा अपने फैशन और स्टाइल के जरिए दर्शकों से वाहवाही लूटी है।

    फिल्म 'सांवरिया' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोनम ने कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया।

    आज यानी 9 जून को सोनम अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए उन्होंने पुरस्कार जीता।

    #1

    'नीरजा'

    अदम्य साहस और जज्बे की इस कहानी की दर्शकों ने खूब तारीफ की। 1986 में एक विमान अपहरण की घटना में नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाई थी।

    नीरजा की भूमिका सोनम ने निभाई और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी वह इसके लिए स्पेशल मेंशन पा चुकी हैं। उनकी इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

    #2

    'खूबसूरत'

    सोनम ने इस फिल्म में अपनी ओर से चुलबुली बेबाक, बिंदास लड़की मिली के किरदार को जीवंत बनाने की अच्छी कोशिश की। इसकी कहानी में सोनम पर ज्यादा फोकस किया गया है।

    सोनम ने भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। यह किरदार उन पर फबता भी है क्योंकि ये उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है।

    इस फिल्म के लिए सोनम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टारडस्ट पुरस्कार अपने नाम किया था। यह पारिवारिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    'रांझणा'

    इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके सभी किरदार दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरे थे। इसमें सोनम की जोड़ी अभिनेता धनुष के साथ बनी थी।

    सोनम इसमें बड़ी खूबसूरत और मासूम लगी हैं। रोमांटिक दृश्यों को उन्होंने अच्छे से निभाया। आनंद राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम के किरदार का नाम जोया था।

    इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टारडस्ट पुरस्कार अपने नाम किया था।

    जिओ सिनेमा और ZEE5 पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

    #4

    'प्रेम रतन धन पायो'

    इस फिल्म में सोनम की जोड़ी सलमान खान के साथ बनी थी। भले ही इस फिल्म की कहानी फीकी रह गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया, लेकिन सोनम दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

    राजकुमारी मैथिली का किरदार उन्होंने बखूबी पर्दे पर निभाया। इसके लिए उन्होंने बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स में मोस्ट एंटटेनिंग एक्टर का खिताब जीता।

    ZEE5, डिज्नी+हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर सोनम की यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #5

    'डॉली की डोली'

    इस फिल्म का मुख्य किरदार डॉली ही है, जिसे सोनम ने निभाया है। फिल्म में वह लुटेरी दल्हन बनी हैं और इस किरदार में उनका अभिनय खूब जंचा है।

    फिल्म के लिए सोनम को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार मिला और 2 एशियाविजन पुरस्कार उन्होंने अपने नाम किए। एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और दूसरा आइकॉन ऑफ द ईयर का।

    अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी 'डॉली की डोली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोनम कपूर

    लाखों का बैग लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कंगना रनौत, जानें कीमत दीपिका पादुकोण
    क्या प्रेगनेंट हैं सोनम कपूर? इस वीडियो ने किया इशारा बॉलीवुड समाचार
    सेलिना जेटली करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी, कोरोना वायरस के बीच होगी रिलीज अक्षय कुमार
    महिला पत्रकार ने दुलकर सलमान पर लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप, अभिनेता ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: मल्टीप्लेक्स नहीं, खुद फिल्म निर्माताओं ने बर्बाद किए सिंगलस्क्रीन सिनेमाघर? #NewsBytesExplainer
    दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस सेलिब्रिटी की मौत
    अभिनेता कोल्लम सुधी का कार दुर्घटना में निधन, कॉमेडियन बीनू आदिमली सहित 3 अन्य कलाकार घायल दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर जारी, फिर जमी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म का ट्रेलर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शर्मा हैं करोड़ों की मालकिन, मुंबई से लेकर दिल्ली में है आलीशान बंगला अनुष्का शर्मा
    अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने साझा की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें, कही ये बात  अनुष्का शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ अनुराग बसु
    जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या? विजय देवरकोंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025