NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनम कपूर OTT पर काम करने के लिए बेताब, खुद भी OTT की हैं प्रशंसक
    अगली खबर
    सोनम कपूर OTT पर काम करने के लिए बेताब, खुद भी OTT की हैं प्रशंसक
    OTT पर काम करने के लिए बेताब हैं सोनम कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonamkapoor)

    सोनम कपूर OTT पर काम करने के लिए बेताब, खुद भी OTT की हैं प्रशंसक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 12, 2024
    06:05 pm

    क्या है खबर?

    सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'ब्लाइंड' OTT पर आई थी।

    अब वह अपने करियर को वापस पटरी पर लाने की ओर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' साइन की है।

    इसके अलावा वह OTT पर भी प्रयोग करने के लिए बेताब हैं। एक बातचीत में उन्होंने OTT के कंटेंट पर अपनी बात कही और किसी वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने की इच्छा जताई।

    खबर

    खुद OTT के कंटेंट की शौकीन हैं सोनम

    ANI से बातचीत में सोनम ने कहा कि उनके लिए अच्छा कंटेंट और अच्छा सिनेमा जरूरी है। यह मायने नहीं रखता कि वह कहां प्रसारित हो रहा है, क्योंकि अब दुनिया बदल चुकी है।

    सोनम OTT पर किसी प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाना चाहती हैं, जो लोगों को हैरान कर दे।

    अभिनेत्री ने यह भी बताया कि एक दर्शक के तौर पर वह खुद OTT के कंटेंट की शौकीन हैं।

    बयान 

    OTT पर मुख्य किरदार निभाना चाहती हैं सोनम

    सोनम ने कहा, "मैं OTT पर अपनी शुरुआत करना चाहती हूं। बस, उस प्रोजेक्ट में मेरी अहम भूमिका होनी चाहिए। मैं सालों से OTT के कंटेंट की शौकीन दर्शक रही हूं।"

    सोनम का मानना है कि OTT ने भारत और दुनियाभर में कंटेंट का स्तर ऊंचा कर दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक कलाकार को भी प्रयोग करने के मौके देते हैं। इसलिए वह OTT पर कदम रखने के लिए बेताब हैं।

    फिल्म

    इस फिल्म से वापसी कर रहीं सोनम 

    सोनम ने पिछले साल बताया था कि वह सेट पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' नाम की एक फिल्म साइन की है। यह फिल्म 2010 में आई अनुजा चौहान की इसी नाम से आई किताब पर आधारित है।

    यह एक एनिमेशन विशेषज्ञ की कहानी है, जो बिट्टोरा नाम की जगह में एक पूर्व शाही परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ती है।

    इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर कर रहे हैं।

    अन्य अभिनेत्रियां 

    इन अभिनेत्रियों ने OTT पर खेली सफल पारी

    सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से अपने अलग ही अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

    हुमा कुरैशी ने भी वेब सीरीज 'महारानी' से अलग पहचान बनाई। यह शो बिहार की राजनीति पर आधारित है।

    नेटफ्लिक्स के शो 'अरण्यक' में रवीना टंडन ने अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की थी।

    माधुरी दीक्षित ने भी 'द फेम गेम' में मुख्य भूमिका निभाई थी।

    पिछले साल सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनम कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    OTT प्लेटफॉर्म

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    सोनम कपूर

    इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने फ्री में किया फिल्मों में काम, नहीं ली कोई फीस दीपिका पादुकोण
    ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल सेलिब्रिटी गॉसिप
    रद्द हुई सोनम कपूर की बेबी शावर पार्टी, इस वजह से परिवार ने लिया फैसला सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी, बेटे का हुआ जन्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    एआर रहमान को आते थे आत्महत्या के ख्याल, संगीतकार ने खुलकर की अपनी जिंदगी पर बात एआर रहमान
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने परिवार संग मनाया नया साल, पूर्व पत्नी आलिया बोलीं- दिखा अलग रूप नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, बोलीं- बहुत कुछ हासिल करना है रकुल प्रीत सिंह
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ऑस्कर की लाइब्रेरी में होगी शामिल, निर्देशक ने जताया आभार मनोज बाजपेयी

    OTT प्लेटफॉर्म

    सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, अपराध ऐसा कि देख हो जाएंगे हैरान बॉलीवुड समाचार
    एक्शन के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये धांसू वेब सीरीज   वेब सीरीज
    तारा सुतारिया की 'अपूर्वा' से पहले देखिए ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में, महिलाओं पर हैं केंद्रित  बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की ये फिल्में देती हैं जिंदगी की सीख, बच्चों को जरूर दिखाएं; जानिए कहां देखें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025