Loading...
कैंसर से जंग पर सोनाली बेंद्रे का छलका दर्द, बोलीं- ये बाहरी दुश्मन नहीं, हमारी कोशिकाएं
सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर की आपबीती सुनाई

कैंसर से जंग पर सोनाली बेंद्रे का छलका दर्द, बोलीं- ये बाहरी दुश्मन नहीं, हमारी कोशिकाएं

Oct 12, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

सोनाली बेंद्रे ने स्टेज 4 मेटास्टैटिक कैंसर से अपनी मुश्किल जंग को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे इस बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने इससे लड़ने की बजाए, अपने शरीर को समझने और उसके साथ प्यार से पेश आने का विकल्प चुना था। सोनाली ने बताया कि कैसे अपना नजरिया बदलने के बाद उन्हें उस मुश्किल वक्त से निपटने की हिम्मत मिली। अभिनेत्री ने यह खुलासा माधुरी दीक्षित के शो 'कोण होणार करोडपती मराठी' में किया।

अनुभव

अपनी बीमारी को अलग तरीके से देखती थीं सोनाली

सोनाली ने कहा, "आप जानते हैं, हम अक्सर 'कैंसर पर विजय पाने' की बात करते हैं। मजाक छोड़ दें तो, भले ही हम इसे इतनी सहजता से कहते हैं और इस पर हंसते हैं, उस समय मेरा इरादा इस पर विजय पाना नहीं था। मेरा इरादा यह समझना था कि ऐसा क्यों हो रहा है और मैं इससे क्या सीख सकती हूं।"

उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और स्वास्थ्य के प्रति उनके नजरिए को बदला।

चुनौती

"ये कैंसर कोशिकाएं हमारी अपनी ही कोशिकाएं"

सोनाली ने कहा, "और आखिरकार, "यह हमारा अपना शरीर है। ये कैंसर कोशिकाएं हमारी ही कोशिकाएं हैं। तो, हम वास्तव में किसके खिलाफ लड़ रहे हैं? मैंने खुद से पूछा, मैं अपने शरीर को जैसा है वैसा ही कैसे प्यार करूं? मैंने सोचा कि शायद मुझे इसके साथ प्यार से पेश आना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि उनके लिए उस चीज से प्यार करना बहुत मुश्किल था, जो उन्हें इतना दर्द दे रहा था। लेकिन यही उनके लिए कारगर साबित हुआ।

ADVERTISEMENT

जंग

2018 में हुआ था सोनाली को कैंसर

सोनाली को साल 2018 में स्टेज IV मेटास्टैटिक कैंसर का पता चला था। यह वो स्थिति है, जब कैंसर अपनी मूल जगह से शरीर के दूसरे दूर के अंगों या ऊतकों में फैल जाता है।

बीमारी का पता लगने के बाद अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया था। इस दौरान उन्हें कीमोथेरेपी और सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था।

काम के मोर्चे पर, सोनाली इन दिनों रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENT