सोनाली बेंद्रे की मराठी फिल्म 'सोहला' का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अब मराठी सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। उनकी पहली मराठी फिल्म 'सोहला' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो एक 13 वर्षीय लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अभिनेत्री द्वारा प्रस्तुत और उनके पति गोल्डी बहल द्वारा निर्मित, इस फिल्म का निर्माण सचिन श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव और कविता बागबान ने रोज ऑडियो विजुअल्स और कैरियन फिल्म्स के सहयोग से किया है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सैकत बागबान ने उठाई है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है 'सोहला' का ट्रेलर
'सोहला' एक फैमिली ड्रामा है, जिसका ट्रेलर 'पश्या' नाम के एक 13 साल के लड़के से मिलवाता है।
महाराष्ट्र की एक परंपरा के अनुसार, जब लड़का 13 साल का होता है, तो उसका एक पारंपरिक उत्सव (सोहला) मनाया जाता है, जिसे लड़के का बचपन से बड़े होने की तरफ पहला कदम माना जाता है।
फिल्म दिखाती है कि कैसे पारिवारिक संकट के कारण लड़कों को रातों-रात समझदार होना पड़ता है।
यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
SONALI BENDRE'S FIRST FILM AS PRESENTER – MARATHI FILM 'SOHLA' TRAILER OUT NOW – 16 OCT 2026 RELEASE... A coming-of-age story that takes you into the world of 13-year-old boy and a traditional Maharashtrian celebration that marks his first step towards growing up.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 5, 2026
🔗:…