LOADING...
सोनाली बेंद्रे मुश्किल में फंसी, पुणे के किसान ने लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप 
सोनाली बेंद्रे कानूनी पचड़े में फंस गईं

सोनाली बेंद्रे मुश्किल में फंसी, पुणे के किसान ने लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप 

Apr 02, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल को लेकर बड़ी खबर आई है। पुणे के एक किसान ने उन पर जमीनी सौदे को लेकर धोखाधड़ी और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को अभिनेत्री के पति द्वारा खरीदा गया है, उस पर 1957 से किसान के परिवार का पैतृक अधिकार है। आरोप है कि यह जानते हुए भी जमीन की अवैध खरीदारी की गई है।

याचिका

सिविल कोर्ट में याचिका दायर की गई, लगाए गए ये आरोप

NDTV के मुताबिक, स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे ने वडगांव मावल के सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मावल के उकसान स्थित 30 गुंठा जमीन (करीब 32,000 वर्ग फुट) पर साल 1957 से पहले से उनके परिवार का कानूनी हक रहा है। आरोप है कि उनके अधिकाराें की अनदेखी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेची और खरीदी गई है। यही नहीं, संबंधित जमीन पर अवैध निर्माण की कोशिश करने का आरोप भी है।

इनकार

सोनाली बेंद्रे का आरोपों से इनकार

उधर सोनाली और उनके वकीलों ने इन आरोपों का खंडन किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका नाम किसी भी सरकारी दस्तावेज या जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात में नहीं है। उन्हाेंने दावा किया कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। यह सिर्फ पैसे ऐंठने के मकसद से लगाए गए हैं। फिलहाल, किसान चंद्रकांत के वकील राजू शिंदे ने सिविल कोर्ट से जमीन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

Advertisement