'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी
अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपा से नाराज चल रहे शत्रुघ्न अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। शत्रुघ्न ने सोशल मीडिया पर भाजपा को छोड़ने का अपना दर्द भी बयां किया था। इस बीच शत्रुघ्न की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पापा के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात बोली है।
'कांग्रेस के साथ जुड़कर कर पाएंगे अच्छा काम'
एक इवेंट में पहुंची सोनाक्षी से जब शत्रुघ्न के कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये उनकी पसंद है। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना होगा और उन्होंने भी वही किया। सोनाक्षी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस के साथ जुड़कर और अच्छा काम कर पाएंगे और वह यहां अलग भी नहीं पड़ेंगे।
मीडिया से बातचीत करतीं सोनाक्षी सिन्हा
'पिता ने फैसला लेने में कर दी देरी'
आगे सोनाक्षी ने कहा, "मेरे पिता, जे पी नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के समय से पार्टी के साथ जुडें रहे हैं और पार्टी के अंदर उनका बहुत सम्मान है। लेकिन मुझे लगता है पूरे ही ग्रुप को वह सम्मान नहीं दिया गया जो दिया जाना चाहिए था।" सोनाक्षी ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता को पार्टी छड़ने का फैसला पहले ही कर लेना चाहिए था, उन्होंने इसमें थोड़ी देर कर दी।
'पार्टी ने नहीं दिया वह सम्मान जिसके वो हकदार दे'
शत्रुघ्न ने किया था ट्वीट
इसके पहले शत्रुघ्न ने ट्वीट कर लिखा था कि बीजेपी से निकलना उनके लिए सबसे ज्यादा दुख भरा था, लेकिन उनके प्रिय दोस्त लालू यादव के आकर्षक और गतिशील नेतृत्व में उम्मीद है कि सब कुछ सही दिशा में होगा। उन्होंने आगे लिखा कि नेहरू गांधी परिवार से नेता के बारे में भी सबसे ज्यादा बात की ... राष्ट्र निर्माण करने वालों का सच्चा परिवार।
शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट
बीजेपी से नाराज चल रहे थे शत्रुघ्न
कभी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न ने 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपना रखे हैं। तब कैबिनेट में जगह ना मिलने पर वह नाराज हो गए थे। इसके बाद वह कई बार पार्टी नेतृत्व और सरकार की सार्जवनिक मंचों पर तीखी आलोचना कर चुके हैं। भाजपा ने इन चुनावों में शत्रुघ्न का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद का पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया है।