NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पैरालिम्पियन दीपा मलिक पर बनने जा रही बायोपिक, यह अभिनेत्री कर सकती है लीड रोल
    पैरालिम्पियन दीपा मलिक पर बनने जा रही बायोपिक, यह अभिनेत्री कर सकती है लीड रोल
    1/8
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    पैरालिम्पियन दीपा मलिक पर बनने जा रही बायोपिक, यह अभिनेत्री कर सकती है लीड रोल

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jun 19, 2019
    03:19 pm
    पैरालिम्पियन दीपा मलिक पर बनने जा रही बायोपिक, यह अभिनेत्री कर सकती है लीड रोल

    बॉलीवुड में बायोपिक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस साल जहां कई सारी बायोपिक फिल्में बन रही हैं वहीं कई फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। बायोपिक फिल्मों में से खेल पर बनी फिल्में लोगों को कुछ खास पसंद आती हैं। इसी कड़ी में एक और खेल बायोपिक बनने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि पैरालिम्पियन दीपा मलिक की बायोपिक पर एक बार फिर काम शुरू किया जा रहा है।

    2/8

    कुछ साल पहले फरहान ने फिल्म बनाने का आइडिया कर दिया था ड्रॉप

    दरअसल, कुछ साल पहले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल इंटरटेनमेंट ने पैरालिम्पियन दीपा मलिक की बायोपिक का आइडिया ड्राप कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर इसकी चर्चा तेज हो गईं हैं। इसके लिए मेकर्स सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट करना चाहते हैं।

    3/8

    दीपा के रोल के लिए सोनाक्षी की संभावनाएं तेज

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी बहुत अधिक संभावना है कि सोनाक्षी को इस बायोपिक फिल्म में दीपा की भूमिका के लिए फिल्म में चुना जा सकता है। सोनाक्षी, दीपा मलिक की हमेशा से प्रशंसक रही हैं और उन्होंने इस बात को सबको तब बताया था जब वह साल 2016 में दीपा से एक अवॉर्ड शो में मिलीं थीं। उस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाया था।

    4/8

    एक-दूसरे की बड़ी फैन है दीपा-सोनाक्षी

    उस समय दीपा ने ट्वीट कर लिखा था, "सोनाक्षी सिन्हा यकीनन यह एक फैन मोमेंट था। बिंदास गर्ल से अवॉर्ड मिलना बहुत अच्छा रहा। आपके लिए हमेशा सक्सेस की कामना है।" इस पर सोनाक्षी ने रिप्लाई कर लिखा था, "मैम यह मेरे लिए एक फैन मोमेंट था। आप जो हैं, उसके लिए धन्यवाद, पॉजिटिविटी देने के लिए धन्यवाद। आप एक प्रेरणा हो दीपा।" दोनों के ट्वीट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे की बड़ी फैन हैं।

    5/8

    दीपा मलिक का ट्वीट

    Won the #Batra #PositiveHealthHeroes Most Popular awards met up two of my favorite personalities #SonakshiSinha #PankajUdhas @Media_SAI pic.twitter.com/yOWIu0ydXe

    — Deepa Malik (@DeepaAthlete) November 24, 2016
    6/8

    कौन हैं दीपा मलिक?

    दीपा, पैरालंपिक खेल में पदक जीतने वाली और समर पैरालंपिक, 2016 में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। उन्हें पद्माश्री और अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। दीपा के जीवन में 1999 में मोड़ आया था और उन्हें रिपीटेटिव ट्यूमर के कारण तीन बार सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद उनके शरीर का सीने से नीचे का हिस्सा शून्य हो गया। उस समय उनकी उम्र 30 वर्ष थी। दीपा, हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं।

    7/8

    'दबंग 3' में नज़र आने वाली हैं सोनाक्षी

    वहीं, सोनाक्षी की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज़ 'कलंक' थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। इस समय 'दबंग 3' की शूटिंग कर रही हैं। 'दबंग' की पहली की दोनों फ्रेंचाइजी में भी सोनाक्षी ही नजर आईं थीं। 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सोनाक्षी के अपोजिट एक बार फिर सलमान खान ही नजर आने वाले हैं। 'दबंग 3' इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।

    8/8

    'दबंग 3' की शूट के दौरान सोनाक्षी

    RAJJO is back!!! From Dabangg, to Dabangg 3...Its homecoming. Day 1 of shoot for me today, wish me luck ❤️ #DabanggGirl

    A post shared by aslisona on Apr 3, 2019 at 10:47pm PDT

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    फरहान अख़्तर
    सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड समाचार

    इस शहर में प्रियंका चोपड़ा के साथ फैन्स पी सकते हैं ड्रिंक्स, जानें कैसे हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म 'महाभारत' पर काम करेंगे आमिर खान, इतना होगा बजट मनोरंजन
    दिलजीत-कृति की 'अर्जुन पटियाला' के फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज़ होगी फिल्म मनोरंजन
    बिग बॉस कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर के वीडियो पर भड़कीं जसलीन, दर्ज कराई FIR मनोरंजन

    मनोरंजन

    विवादित फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में अरबाज खान की एंट्री, निभाएंगे सुपरस्टार का किरदार बॉलीवुड समाचार
    इस साल रणबीर की कोई फिल्म नहीं होगी रिलीज़, अगले साल सिर्फ एक, जानें कारण करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बिना जिम जाए खुद को इतना फिट रखती हैं लीजा हेडन, जानिए कैसे बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 2' की रिलीज़ डेट आगे खिसकी, जानें अब कब होगी रिलीज़ नेटफ्लिक्स

    फरहान अख़्तर

    #MeToo: नाना को मिली क्लीनचिट, पुलिस को तनुश्री ने बताया 'भ्रष्ट' बॉलीवुड समाचार
    'भारत' की रिलीज़ के बाद कैटरीना कैफ ने बताया, किस तरह की फिल्में चाहती हैं करना अक्षय कुमार
    बैकलेस साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, डांस का वीडियो वायरल हॉलीवुड समाचार
    सिर्फ 'भारत' ही नहीं ये सुपरहिट फिल्में भी हैं कोरियन मूवीज की हिंदी रीमेक बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    'मुन्नी' के बाद अब 'दबंग-3' के आइटम नंबर में 'मुन्ना' होगा बदनाम, जानें कौन होगी एक्ट्रेस बॉलीवुड समाचार
    कभी 90 किलो की थीं सोनाक्षी, कड़ी मेहनत से कम किया वजन, जानें फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    'दबंग 3' में मौनी रॉय आइटम नंबर करेंगी या नहीं? जानिए क्या है सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    सामने आई सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट, इस तारीख़ को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023