NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कानूनी पचड़े को लेकर मुश्किलों में घिरी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, घर पहुंची पुलिस
    अगली खबर
    कानूनी पचड़े को लेकर मुश्किलों में घिरी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, घर पहुंची पुलिस

    कानूनी पचड़े को लेकर मुश्किलों में घिरी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, घर पहुंची पुलिस

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jul 12, 2019
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

    सोनाक्षी से मामले पर पूछताछ करने उत्तर प्रदेश की पुलिस मुंबई स्थित उनके घर पर गुरुवार को पहुंची थी, लेकिन उस समय अभिनेत्री घर पर मौजूद नहीं थीं।

    सोनाक्षी पर इस मामले में उत्तर प्रदेश के कटघर पर मामला दर्ज करवाया गया है।

    आइये आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।

    मामला

    सोनाक्षी पर पिछले साल दर्ज हुआ था केस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी को एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 37 लाख रुपये मिले थे, लेकिन वह इसमें पहुंची नहीं। यह इवेंट दिल्ली में होना था।

    इसके बाद मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी पर पुलिस में पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज करवाया गया था।

    पुलिस पर आयोजक ने यह भी आरोप लगाया था कि FIR के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही है।

    स्टेटमेंट

    शुक्रवार को दोबारा सोनक्षी के घर जाएगी पुलिस

    इसी मामले की कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस स्टेशन की मदद ली और सोनाक्षी सिन्हा का स्टेटमेंट लेने के लिए उनके घर पहुंची थी।

    काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब अभिनेत्री नहीं आईं तो पुलिस वापस चली गई।

    कहा जा रहा है कि सोनाक्षी का स्टेटमेंट लेने पुलिस शुक्रवार को दोबारा उनके घर जाने वाली है।

    हालांकि, आरोपों को सोनाक्षी के प्रवक्ता ने गलत बताया है।

    बयान

    'सोनाक्षी पर लगाए जा रहे आरोप गलत'

    इस पर सोनाक्षी के प्रवक्ता ने कहा है कि यह सभी आरोप गलत हैं। यह सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है। मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, "यह व्यक्ति जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।"

    मामला

    इन स्टार्स पर भी हाल ही में लगे आरोप

    बता दें कि हाल ही में कई और स्टार्स पर भी मामले दर्ज हए हैं। कुकाटपल्ली के आई. शशिकांत ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्होंने ऋतिक का 'कल्ट' ज्वॉइन किया था। लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक सेशन करने को नहीं मिला।

    इसके अलावा अमीषा पटेल पर भी एक प्रोड्यूसर ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

    वहीं, सलमान पर हाल ही में एक पत्रकार ने बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।

    प्रोजेक्ट्स

    इन फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी

    वहीं, सोनाक्षी के वर्क फ्रंटी की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' है। यह फिल्म 2न अगस्त, 2019 को रिलीज़ होगी।

    इसके अलावा उनकी 'मिशन मंगल' 15 अगस्त, 2019 को रिलीज़ होगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और विद्या बालन जैसे सितारें भी नजर आने वाले हैं।

    सोनाक्षी, सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में भी नजर आएंगी। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ऋतिक रोशन
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना और राजकुमार का पागलपन है मजेदार, देखें 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर मनोरंजन
    इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में लीड रोल में होंगी अभिनेत्री तापसी पन्नू! क्रिकेट समाचार
    अभिनेत्री माही गिल का बड़ा खुलासा, कहा- 'लिव इन में हूं, एक बेटी भी है' मनोरंजन
    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब

    मनोरंजन

    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट बॉलीवुड समाचार
    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    संजय दत्त की बेटी के बॉयफ्रेंड की अचानक मौत, इंस्टाग्राम पर त्रिशाला ने लिखा भावुक पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता ऋतिक रोशन पर हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया केस बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन

    राकेश रोशन को गले का कैंसर, बेटे ऋतिक ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना रनौत करेंगी खुद की बायोपिक डायरेक्ट, क्या दिखेंगे करण जौहर और ऋतिक रोशन? करण जौहर
    45 साल की उम्र में भी फिट हैं ऋतिक रोशन, जानें उनकी डाइट और एक्सरसाइज बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    बादशाह करने जा रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू, सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में आएंगे नज़र बॉलीवुड समाचार
    दमदार कहानी, भव्य सेट और परफेक्ट एक्टिंग की झलक है 'कलंक' का टीज़र बॉलीवुड समाचार
    'शॉटगन' के भाजपा छोड़ने पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- पापा ने निर्णय लेने में कर दी देरी नरेंद्र मोदी
    'दबंग 3' की शूटिंग हुई शुरू, दिखेगा गुंडे से कैसे चुलबुल पांडेय बने इंस्पेक्टर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025