LOADING...
साइबर बुलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा ने दर्ज करवाई FIR, गिरफ्तार हुआ शख्स

साइबर बुलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा ने दर्ज करवाई FIR, गिरफ्तार हुआ शख्स

Aug 22, 2020
12:50 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को ट्रोल करना अब जैसे आम बात हो चुकी है। अक्सर इन्हें किसी न किसी वजह से यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लोग इनकी जिंदगी पर भी टिप्पणियां करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि, अब बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक शख्स को गिरफ्तार करवाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 27 वर्षीय इस शख्स ने सोनाक्षी की इंस्टाग्राम वीडियो पर भद्दे कमेंट्स किए थे।

आरोप

सोनाक्षी के अलावा भी कई सितारों पर आरोपी कर रहा था कमेंट

सोनाक्षी की टीम ने इस युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद साइबर पुलिस ने औरंगाबाद के रहने वाले शशिकांत जाधव नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला वह काफी समय से सोनाक्षी के अलावा वह कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों को ट्रोल कर रहा था। अब इस पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण IPC की धारा 292, 354 (D) और IT की धारा 67 के तहत FIR दर्ज की है।

तस्वीर

सोनाक्षी ने शेयर की हिरासत में लिए शख्स की तस्वीर

गौरतलब है कि सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिरासत में लिए गए इस शख्स की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपके ही कर्मों का नतीजा है। हमारी ऑनलाइन दुनिया को साफ करने के इस प्रयास में मुंबई पुलिस, मुंबई पुलिस कमिश्नर और साइबर क्राइम ब्रांच को धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि यह ऑनलाइन उत्पीड़न से जूझने वालों को आवश्यक कदम उठाने की हिम्मत देगा!'

Advertisement

Advertisement

अभियान

सोनाक्षी चला रही है साइबर बुलिंग के खिलाफ अभियान

सोनाक्षी कुछ समय से साइबर बुलिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रही है। जिसे अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल हो रही है। इसके तहत वह लोगों से अपील करती हैं कि वह सामने आएं और बताएं कि किसने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि, इस शख्स ने उनकी इस मुहिम की भी आलोचनाएं करनी शुरु कर दी। विरोध करते हुए उनसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया। जब सोनाक्षी की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेने का फैसला किया।

ट्विटर

सोनाक्षी ने किया था ट्विटर से किनारा

सोनाक्षी काफी समय से किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी उन्हें स्टारकिड होने के कारण ट्रोल किया गया था। इसके बाद लोगों के बीच फैली नकारात्मकता को देखते हुए सोनाक्षी ने ट्विटर ही छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद वह सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने फैंस के साथ जुड़ी है। जबकि अब यहां भी उन्हें भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement