NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार
    सोना मोहपात्रा के बेहतरीन गाने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonamohapatra)

    जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार

    लेखन मेघा
    Jun 17, 2023
    06:56 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 17 जून, 1977 को जन्मी सोना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं, जिसके बल पर वह अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं।

    सोना अपने गाने ही नहीं बल्कि कई बार अपने बयानों के चलते भी सुर्खियों में आ जाती हैं।

    आइए सोना के जन्मदिन पर उनके शानदार गानों पर नजर डालते हैं, जो आपकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

    #1

    अंबरसरिया

    2013 में आया 'फुकरे' फिल्म का गाना 'अंबरसरिया' रिलीज होते ही छा गया था। इसे लोगों ने बेशुमार प्यार दिया और ऐसे में सोना की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई।

    सोना की आवाज और पंजाबी बोल ने गाने को और भी शानदार बना दिया था कि यह आज भी काफी पसंद किया जाता था।

    गाने के बोल मुन्ना धीमान द्वारा एक पुराने पंजाबी लोक गीत से लिए गए हैं, जबकि राम संपत ने इसे संगीत दिया है।

    #2

    बेदर्दी राजा

    साल 2011 में आई इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर और वीर दास की फिल्म 'देली बेली' को लोगों ने खूब पसंद किया था।

    इस फिल्म के गाने भी लोगों के बीच काफी मशहूर हुए थे और 'बेदर्दी राजा' तो रिलीज होती ही हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था।

    इस गाने को सोना ने गाया था तो अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे थे। यह गाना आज भी काफी पसंद किया जाता है।

    #3

    नैना

    साल 2014 में सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'खूबसूरत' का गाना 'नैना' सोना के अब तक के सबसे बेहतरीन गानों में से एक माना जाता है। गाने में सोनम और फवाद की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया था।

    सोना और अमाल मलिक की बेहतरीन आवाज से सजा यह गाना आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है।

    इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे थे तो संगीत अमाल ने दिया था।

    #4

    बेखौफ

    आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में सोना ने कई गानों को अपनी आवाज दी थी।

    शो में सोना ने दुष्कर्म पर आधारित एपिसोड के लिए 'बेखौफ' गाना गया था, जिसे स्वाती चक्रवर्ती ने लिखा था।

    इन गाने को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था, जिसके बोल आज भी आंखों में आंसू ला देते हैं।

    इसके अलावा 'सत्यमेव जयते' में ही सोना ने राम के साथ 'घर याद आता है मुझे' गाया था, जिसे भी काफी पसंद किया गया।

    #5

    रुपैया

    'सत्यमेव जयते' में सोना ने एक और गाना गया था 'रुपैया', जिससे हर बेटी खुद को जोड़कर देख सकती है।

    इस गाने के बोल इतने शानदार ढंग से बुने गए हैं कि यह आपके दिल को छू जाता है।

    इस गाने के लिरिक्स स्वानंद किरकिरे ने लिखे थे तो राम ने इसे संगीत दिया था।

    इसके अलावा सोना ने 'तलाश' का 'जिया लागे ना', 'आई हेट लव स्टोरी' का 'बहारा', 'हंटर' का 'चोरी चोरी 'सहित कई बेहतरीन गाने गाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल अब इन फिल्मों में दिखाएंगे अपने शानदार अभिनय का कमाल विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: विक्की कौशल एक फिल्म के लेते हैं 5 करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्की कौशल
    जन्मदिन विशेष: नुसरत भरूचा ने टीवी छोड़ किया बॉलीवुड का रुख, इन फिल्मों से मिली पहचान नुसरत भरूचा
    नुसरत भरूचा ने टीवी से की थी शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों  नुसरत भरूचा

    बॉलीवुड समाचार

    समीर वानखेड़े रिश्वत मामलाः शाहरुख के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर  शाहरुख खान
    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बने फिल्म 'इक्कीस' के हीरो, निभाएंगे ये प्रतिष्ठित किरदार श्रीराम राघवन
    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की 'कूल मॉम' हैं किरण खेर, इन फिल्मों में दिखा उम्दा प्रदर्शन  किरण खेर
    पुण्यतिथि विशेष: सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई में यूं भरी अपने सपनाें की उड़ान  सुशांत सिंह राजपूत

    मनोरंजन

    'ब्लैक पैंथर 2' बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला नेतृत्व फिल्म हॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025