NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोमी अली ने फिर साधा सलमान पर निशाना, महिलाओं को पीटने वाला बताया
    अगली खबर
    सोमी अली ने फिर साधा सलमान पर निशाना, महिलाओं को पीटने वाला बताया
    सोमी ने फिर साधा सलमान पर निशाना

    सोमी अली ने फिर साधा सलमान पर निशाना, महिलाओं को पीटने वाला बताया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 20, 2022
    11:39 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा विवादों के कारण भी खूब चर्चा में रहते हैं।

    अब सलमान पूर्व प्रेमिका सोमी अली के निशाने पर हैं। सोमी करीब एक साल से सलमान के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रही हैं।

    अब उन्होंने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर सलमान पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने सलमान के बारे में लिखा कि वह एक वुमेन बीटर (महिलाओं को पीटने वाला) है।

    आरोप

    सलमान को कहा था बॉलीवुड का हार्वे विंस्टीन

    इसी साल मार्च में सोमी ने सलमान को बॉलीवुड का हार्वे विंस्टीन कहा था और उनका पर्दाफाश करने की धमकी दी थी।

    अब सोमी ने एक बार फिर से फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'वह महिलाओं को पीटते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई और महिलाएं हैं। इसकी पूजा करना बंद करो।'

    हालांकि, सोमी ने बाद में अपनी प्रोफाइल से यह पोस्ट हटा दिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हार्वे विंस्टीन हॉलीवुड के चर्चित प्रोड्यूसर हैं। 2017 में उन पर रेप का आरोप लगा था। इसके बाद 80 से ज्यादा महिलाएं सामने आईं और विंस्टीन पर यौन हिंसा का आरोप लगाया। इनमें से कुछ मामलों में अदालत विंस्टीन को दोषी करार दे चुकी है।

    पुराने पोस्ट

    ऐश्वर्या का जिक्र करते हुए दी थी चेतावनी

    अपने पुराने पोस्ट में सोमी ने ऐश्वर्या राय का भी जिक्र किया था। सोमी ने लिखा था कि जिन महिलाओं के साथ उन्होंने गाली-गलौज की है वे एक दिन सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी, जैसे ऐश्वर्या राय ने बताया था।

    बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता काफी लोकप्रिय था। हालांकि, बाद में वे अलग हो गए। ऐश्वर्या ने अपने रिश्ते की सच्चाई बताते हुए कहा था कि सलमान उनके साथ नशे में मारपीट करते थे।

    रिश्ता

    सलमान पर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं सोमी

    जब सलमान बॉलीवुड में नए-नए थे तब वह सोमी को डेट कर रहे थे। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे।

    कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान ने उनको धोखा दिया था। वह उनके प्रति वफादार नहीं थे।

    सोमी के बाद सलमान ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं उनका नाम संगीता बिजलानी, फारिया आलम और यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ चुका है।

    परिचय

    कौन हैं सोमी अली?

    सोमी का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। भारत आने के बाद इस अभिनेत्री को कई फिल्मों में देखा गया है। वह साल 1999 में अपनी मां के साथ रहने के लिए फ्लोरिडा चली गई थीं।

    सोमी ने बॉलीवुड में 'अंत (1994)', 'कृष्णा अवतार (1993)', 'यार गद्दार (1994)', 'तीसरा कौन?' (1994) जैसी फिल्मों में काम किया है।

    सोमी 'नो मोर टीयर्स' नाम की एक NGO चलाती हैं। इसके माध्यम से वह महिला अधिकारों के लिए काम करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    कैटरीना कैफ
    सोमी अली

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह को नोटिस जारी, 22 अगस्त को दर्ज कराना होगा बयान मुंबई पुलिस
    लाल सिंह चड्ढा: आमिर के खिलाफ शिकायत दर्ज, भारतीय सेना के अपमान का आरोप आमिर खान
    पड़ोसी के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सलमान, बोले- उनके वीडियो भड़काऊ हैं बॉम्बे हाई कोर्ट
    'जॉली LLB 3' में फिर नजर आ सकते हैं अभिनेता अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    सलमान खान

    'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका शाहरुख खान
    क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज सेलिब्रिटी गॉसिप
    आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? बॉलीवुड समाचार

    कैटरीना कैफ

    विक्की-कैटरीना की शादी में मेहमानों को किन-किन नियमों का पालन करना होगा? सेलिब्रिटी गॉसिप
    सलमान खान के परिवार को नहीं मिला विक्की-कैटरीना की शादी का न्योता बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज अक्षय कुमार
    विक्की-कैटरीना की शादी की सुरक्षा में तैनात रहेगी सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की टीम राजस्थान

    सोमी अली

    सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुनाई आपबीती, कहा- बचपन में हुआ यौन शोषण महिलाओं के खिलाफ अपराध
    सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाया धोखा देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सलमान से शादी करने आई थीं सोमी अली, अभिनेता ने यह कहकर तोड़ दिया था दिल बॉलीवुड समाचार
    सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025