NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोमी अली ने अब सलमान खान के पिता सलीम खान पर लगाए ये संगीन आरोप
    अगली खबर
    सोमी अली ने अब सलमान खान के पिता सलीम खान पर लगाए ये संगीन आरोप
    सलमान खान पर फिर भड़कीं सोमी अली

    सोमी अली ने अब सलमान खान के पिता सलीम खान पर लगाए ये संगीन आरोप

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 21, 2023
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली उन पर कई बार संगीन आरोप लगा चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही उनका एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने सलमान और संगीता बिजलानी के रिश्ते पर बात की थी।

    अब अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने एक बार फिर से सलमान पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने सलमान के पिता सलीम खान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया है।

    पोस्ट

    सलमान की मां का शोषण करते थे सलीम खान- सोमी

    सोमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सलमान ने 16 साल की उम्र में उनसे सबकुछ छीन लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि सलमान के पिता उनकी मां का शोषण करते थे।

    उन्होंने लिखा, 'तुम वाहियात हो, अपने पिता की तरह जो सालों तक तुम्हारी मां का शोषण करते रहे। सलमान खान, तुम अपनी मां की भी रक्षा नहीं कर पाए। तुमने बचपन में अपनी मां का शोषण होते हुए देखा और तुम अपने पिता को अपनी प्रेरणा मानते हो।'

    आरोप 

    आत्मकथा में सच्चाई बताएंगी सोमी

    सोमी ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान की अन्य प्रेमिकाओं के बारे में भी बताया।

    उन्होंने आगे लिखा, 'तुम मूर्ख अनपढ़ हो। तुमने शाहीन, संगीता, सोमी और बहुत लोगों को पीटा है। जब मैं अपने मास्टर प्रोग्राम में थी, तब कैटरीना ने भी मुझे फोन किया था। मैं अपनी आत्मकथा में सबकुछ बताऊंगी।"

    सोमी ने सलमान के लिए लिखा, '17 की उम्र में मुझे अपने सुकून की हत्या करने पर मजबूर किया। इसके लिए अल्लाह तुमसे नफरत करता है।'

    आरोप 

    पहले भी मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं सोमी

    सोमी पहले भी कई बार सलमान पर मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं। इसी साल जनवरी में भी सोमी ने बताया था कि वह उनके साथ मारपीट करते थे और उनकी नौकरानी उन्हें छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रहती थी।

    एक बार इंस्टाग्राम पर 'मैंने प्यार किया है' का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'वह महिलाओं को पीटते हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई और महिलाएं हैं। इसकी पूजा करना बंद करो।'

    रिश्ता

    धोखेबाजी का लगाया था आरोप

    16 साल की उम्र में सोमी सलमान को डेट कर रही थीं। तब सलमान फिल्म जगत में नए थे।

    पिछले साल एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान ने उनको धोखा दिया था। वह उनके प्रति वफादार नहीं थे।

    सोमी के बाद सलमान ऐश्वर्या राय और कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं उनका नाम संगीता बिजलानी, फारिया आलम और यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ चुका है।

    परिचय

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सोमी का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। भारत आने के बाद इस अभिनेत्री को कई फिल्मों में देखा गया है। वह साल 1999 में अपनी मां के साथ रहने के लिए फ्लोरिडा चली गई थीं।

    सोमी ने बॉलीवुड में 'अंत' (1994), 'कृष्णा अवतार' (1993), 'यार गद्दार' (1994), 'तीसरा कौन?' (1994) जैसी फिल्मों में काम किया है।

    सोमी 'नो मोर टीयर्स' नाम की एक NGO चलाती हैं। इसके माध्यम से वह महिला अधिकारों के लिए काम करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    सोमी अली
    सलीम खान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सलमान खान

    'बिग बॉस OTT 2': सलमान खान ने शो छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी बिग बॉस OTT
    'टाइगर 3' के बाद सलमान खान की झोली में ये फिल्में, औपचारिक ऐलान का इंतजार बॉलीवुड समाचार
    'टाइगर 3' से लीक हुईं सलमान खान की तस्वीरें, सामने आई यह अहम जानकारी  टाइगर 3
    सिद्धार्थ बसु बोले- 'दस का दम' होस्ट करने के बाद बदली थी सलमान खान की छवि अमिताभ बच्चन

    सोमी अली

    सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सुनाई आपबीती, कहा- बचपन में हुआ यौन शोषण महिलाओं के खिलाफ अपराध
    सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अभिनेता पर लगाया धोखा देने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सलमान से शादी करने आई थीं सोमी अली, अभिनेता ने यह कहकर तोड़ दिया था दिल बॉलीवुड समाचार
    सोमी अली ने साधा सलमान पर निशाना, दी पर्दाफाश करने की धमकी बॉलीवुड समाचार

    सलीम खान

    अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए- सलीम खान बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 16: साजिद खान हुए भावुक, बोले- कठिन समय में सलीम खान ने की मदद साजिद खान
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025