NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल खान, जानिए कमाई
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल खान, जानिए कमाई

    जन्मदिन विशेष: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल खान, जानिए कमाई
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 20, 2022, 10:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल खान, जानिए कमाई
    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल

    सोहेल खान एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी हैं। सोहेल ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'औजार' से बतौर निर्माता-निर्देशक की थी। कुछ समय बाद सोहेल ने अभिनय की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, सोहेल अपने भाई सलमान खान की तरह प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाए और धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होते चले गए। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ, इनकम और लाइफस्टाइल के बारे में।

    124 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं सोहेल

    सोहेल को आखिरी बार 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में देखा गया था। 2020 के बाद सोहेल को न ही बड़े और न ही छोटे पर्दे पर देखा गया। हालांकि, फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बावजूद सोहेल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल के पास तकरीबन 15 मिलियन डॉलर (124 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। इसके साथ ही सोहेल का फिटनेस इक्विपमेंट बिजनेस भी है, जिसका नाम 'बिइंग फिट जिम इक्विपमेंट' है।

    लाइव शोज को भी प्रोड्यूस करते हैं सोहेल

    सोहेल ने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, हालांकि उन्हें सफलता फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया?' (2005) से मिली। 2007 में उनकी फिल्म 'पार्टनर' ने भी कमाल का कारोबार किया था। इस फिल्म में सलमान के साथ गोविंदा भी नजर आए थे। फिल्मों के अलावा सोहेल, भारत के साथ-साथ विदेशों में होने वाले लाइव स्टेज शोज को भी प्रोड्यूस करते हैं। इतना ही नहीं, सोहेल की कंपनी म्यूजिक वीडियोज भी बनाती है।

    कारों के शौकीन हैं सोहेल

    सोहेल की लाइफस्टाइल की बात करें तो अभिनेता मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपने एक शानदार घर में रहते हैं। इसके अलावा सोहेल के नाम कई अन्य प्रॉपर्टीज भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने साल 2013 में दुबई के आठ फ्लोर के सिग्नेचर रेजिडेंस में एक फ्लोर पर कई अपार्टमेंट खरीदे थे। प्रॉपर्टीज के अलावा सोहेल महंगी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास ऑडी Q7, टोयोटा लेक्सस और लैंड क्रूजर जैसी कारों का कलेक्शन है।

    लंका प्रीमियर लीग में खरीदी थी टीम

    सोहेल ने साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फ्रैंचाइजी खरीदकर सबको हैरान कर दिया था। बता दें कि सोहेल की इस टीम में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल, श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, नुवान प्रदीप और इंग्लैंड के क्रिकेटर लिआम प्लंकेट जैसे खिलाड़ी शामिल थे। हालांकि, टीम लंका प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी। नतीजा यह हुआ कि सोहेल ने टीम को बेच दिया।

    फैशन डिजाइनर हैं सोहेल की पत्नी

    सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। वह कई टीवी शोज जैसे 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की कास्ट के कॉस्ट्यूम भी डिजाइन कर चुकी हैं। सीमा का एक बुटीक भी है, जिसका नाम 'बांद्रा 190' है। बता दें कि इस बुटिक को सीमा, सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं। सोहेल की ही तरह सीमा भी आखिरी बार 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में नजर आई थीं।

    शादी के 24 साल बाद अलग हुए सोहेल और सीमा

    सोहेल और सीमा की लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों ने साल 1998 में भागकर शादी की थी। हालांकि, शादी के 24 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी। 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में दोनों के बीच आई दरार की झलक भी देखने को मिली थी। शो में दिखाया गया था कि दोनों अलग रहते हैं। बता दें कि दोनों के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    जन्मदिन विशेष
    सोहेल खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर

    सोहेल खान

    सलमान ने सोहेल की फिल्म 'शेर खान' को दी हरी झंडी, जबरदस्त होगा VFX सलमान खान
    अश्मित पटेल करेंगे 'सेक्टर बालाकोट' से 5 साल बाद पर्दे पर वापसी, लॉन्च हुआ ट्रेलर बिग बॉस
    शादी के 24 साल बाद सोहेल खान और सीमा ने दाखिल की तलाक की अर्जी सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023