गायिका सुकृति कक्कड़ ने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी से की सगाई, साझा की खूबसूरत तस्वीरें
क्या है खबर?
बाॅलीवुड की पार्श्व गायिका [ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए किया। तस्वीरें सामने आने के बाद से गायिका के फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे। सुकृति की बहन प्रकृति कक्कड़, विशाल ददलानी, अरमान मलिक और अन्य सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए गायिका को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
ऐलान
शौमिक ने घुटने पर बैठकर गायिका को पहनाई अंगूठी
सुकृति ने अपने इंस्टाग्राम पर शौमिक के साथ सगाई की खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा कीं।
पहली तस्वीर में, सुकृति बेहद खुश नजर आ रही हैं, जब शौमिक घुटनों पर बैठकर उनकी उंगली में अंगूठी पहनाते हैं।
अन्य तस्वीरों में दोनों के रोमांटिक पलों की झलक देखने को मिलती है, जिसमें एक खूबसूरत नजारे के बीच डिनर डेट भी शामिल है।
गायिका ने कैप्शन में लिखा, 'आज, कल, हमेशा।' साथ में अंगूठी और दिल वाला इमोजी जोड़ा।
परिचय
जानिए कौन हैं सुकृति के मंगेतर शौमिक
सुकृति के मंगेतर शौमिक मुंबई में रहने वाले पेशे से एक व्यवसायी हैं, जो स्वास्थ्य और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हैं।
उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे मुंबई के एक आलीशान पैडल क्लब, कोर्टसाइड के सह-संस्थापक भी हैं।
गायिका की बात करें, तो उन्होंने आलिया भट्ट अभिनीत 'कपूर एंड संस' के गाने 'कर गई चुल्ल' और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' में अपनी आवाज देकर लोकप्रियता हासिल की है।