Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक महीने से मांग रहे मदद
मनोरंजन

सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक महीने से मांग रहे मदद

सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक महीने से मांग रहे मदद
लेखन भावना साहनी
Dec 20, 2020, 09:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक महीने से मांग रहे मदद

फिल्मी हस्तियां पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इसके जरिए वे आसानी से अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रह पाते हैं। हालांकि, इस कारण कई बार इन्हें हैकिंग का भी शिकार होना पड़ता है। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अंकित तिवारी भी हैकिंग का सामना कर रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही अंकित का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है।

मदद
एक महीने से फेसबुक से मांग रहा हूं मदद-  अंकित

अंकित का कहना है कि वह पिछले लगभग एक महीने से फेसबुक से मदद मांग रहे हैं। अंकित ने ट्वीट में लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। मैं फैंस के साथ जुड़ने में कई समस्याओं का सामना कर रहा हूं। मैं पिछले एक महीने से फेसबुक टीम से मदद मांग रहा हूं, लेकिन समस्या सुलझ नहीं पाई है।' उन्होंने लिखा, 'मैंने उनकी बताई सभी प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मैं अब भी समस्या का सामना कर रहा हूं।'

जानकारी
काफी वायरल हो रहा है अंकित का ट्वीट

अंकित ने इस ट्वीट में फेसबुक इंडिया को भी टैग किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा है। अंकित के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है। वहीं, यूजर्स उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट
देखिए अंकित तिवारी का ट्वीट

@Facebook @FacebookIndia

— Ankit Tiwari (@officiallyAnkit) December 19, 2020
हैकिंग
हाल ही में इन हस्तियों का अकाउंट भी हुआ हैक

फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स का हैक होना आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले ही सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम हैक हुआ था, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी थी। इसके बाद रिनी ने अपना दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। उनके बाद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का भी इंस्टाग्राम किसी ने हैक किया था। उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, कुछ ही घंटों में उनका अकाउंट रिकवर भी हो गया था।

करियर
कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं अंकित

अंकित आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग करियर शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है' में आवाज दी। यह फिल्म उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई। उन्होंने 2014 मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' के गाने 'तेरी गलियां' में भी आवाज दी थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भावना साहनी
भावना साहनी
Mail
मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। चार साल के अनुभव के बाद न्यूजबाइट्स मेरा साथी है। फिल्मी सितारों की दुनिया में क्या चल रहा है, ये जानने की उत्सुकता रहती है। साथ ही फैशन, ब्यूटी और खान-पान पर टिप्स देने में भी माहिर हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
ताज़ा खबरें
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने मनोरंजन
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी राजनीति
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत एक्सक्लूसिव
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स ऑटो
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग दुनिया
बॉलीवुड समाचार
'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में
'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
फिल्में फ्लॉप हुई थीं, तो कनाडा जाकर बसने का किया था विचार- अक्षय कुमार
फिल्में फ्लॉप हुई थीं, तो कनाडा जाकर बसने का किया था विचार- अक्षय कुमार मनोरंजन
बॉलीवुड से था झुनझुनवाला का लगाव, 'इंग्लिश विंग्लिश' समेत इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
बॉलीवुड से था झुनझुनवाला का लगाव, 'इंग्लिश विंग्लिश' समेत इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस मनोरंजन
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग?
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग? मनोरंजन
कंगना से दीपिका तक की इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं करीना कपूर
कंगना से दीपिका तक की इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं करीना कपूर मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022