Loading...
सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन से शोक में डूबा साउथ, चिरंजीवी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
सिंगीथम श्रीनिवास राव का निधन, चिरंजीवी समेत दिग्गजों ने जताया दुख

सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन से शोक में डूबा साउथ, चिरंजीवी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Oct 04, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

महान फिल्म निर्देशक सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। 'पुष्पक विमानम' और 'आदित्य 369' जैसी भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने वाली यादगार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज निर्देशक के चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर सिनेमा जगत की हस्तियों और प्रशंसकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

दुखद

दिग्गज निर्देशक सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन से सिनेमा जगत में शोक

सिंगीथम श्रीनिवास राव ने 1972 में फिल्म 'नीति निजायिती' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'दिक्कत्र पार्वती', 'मयूरी', 'पुष्पक विमानम', 'आदित्य 369', 'भैरव द्वीपम' और 'सन ऑफ अलादीन' जैसी कई ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी फिल्म 'सिंग गीथम' इसी साल रिलीज हुई थी।

दिग्गज निर्देशक सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर सिनेमा जगत की हस्तियों ने गहरा शोक जताया है।

उधर प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शोक

जूनियर एनटीआर और विष्णु मांचू ने दी श्रद्धाजलि

जूनियर एनटीआर ने उन्हें समय से आगे सोचने वाला दूरदर्शी बताते हुए कहा कि उनकी फिल्में आज भी उतनी ही नई लगती हैं।

विष्णु मांचू ने भावुक होते हुए लिखा कि सिंगीथम गॉरू के सिनेमा ने ही उन्हें फिल्मों के जादू से प्यार करना सिखाया। वो एक निडर और प्रयोगधर्मी निर्देशक थे, जिनकी हर फिल्म एक पाठ्यपुस्तक की तरह है। उनके जाने से सिनेमा का बड़ा सितारा खो गया है, लेकिन उनका काम हमेशा नई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

ADVERTISEMENT

श्रद्धांजलि

चिरंजीवी समेत भावुक हुए कई सितारे

वेंकटेश दग्गुबाती ने इसे 'तेलुगू सिनेमा के एक अद्भुत अध्याय का अंत' बताते हुए कहा कि वाे सिनेमा के जादू पर अटूट विश्वास रखते थे।

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने 'आदित्य 369' जैसी शानदार फिल्मों को याद करते हुए कहा कि 94 की उम्र में भी काम करना उनके अटूट जुनून को दिखाता है, वहीं मेगास्टार चिरंजीवी ने उन्हें एक सच्चा दूरदर्शी बताया, जो दिल से हमेशा युवा और नया रचने के लिए उत्सुक रहते थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन से टूटे चिरंजीवी

ADVERTISEMENT