Page Loader
बी-टॉउन से लेकर टेलीविज़न जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

बी-टॉउन से लेकर टेलीविज़न जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Dec 28, 2018
01:29 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड से लेकर टेली जगत की आज कई बड़ी खबरें हैं, जो आपको जाननी चाहिए। दीपिका-रणवीर ने नंवबर में शादी की, लेकिन अब दीपिका ने अपनी लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट शेयर किया है। बिग बॉस 12 में गुरुवार को मिड वीक एविक्शन देखने को मिला, घर से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर के अलावा सलमान ने अपना 53वां जन्मदिन किस तरह सेलीब्रेट किया। ये सारी बड़ी खबरें पढ़ें विस्तार से।

दीपिका

चार साल पहले हुई थी दीपिका-रणवीर की सगाई

दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो मे शादी कर ली है। ये शादी दो रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। सबसे बड़ी बात जो अब इतने समय बाद निकल कर सामने आई है वो ये है कि इस कपल ने चार साल पहले ही सगाई कर ली थी। जी हां, हाल में दीपिका ने फिल्मफेयर से बातचीत की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि 'दीपवीर' ने चार साल पहले ही सगाई कर ली थी।

बिग बॉस 12

सुरभि हुईं घर से बाहर

सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस 12 का फिनाले 30 दिसंबर को होने वाला है। सोमी के निकलने के बाद घर के छह सदस्य फिनाले वीक में पहुंचे थे। चूंकि टॉप फइव ही ग्रैंड फिनाले में पहुंचते हैं, इसलिए बिग बॉस द्वारा गुरुवार को मिड-नाइट एविक्शन किया गया। इस एविक्शन में सुरभि को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करणवीर, दीपिका, दीपक, श्रीसंत व रोमिल टॉप 5 में पहुंच गए हैं।

ट्रेलर

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज़

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर के किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। यह फिल्म लेखक संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। फिल्म में संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। इसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल को पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म 11 जनवरी, 2019 को रिलीज़ होगी।

सलमान खान

पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस में सलमान ने मनाया जन्मदिन

सलमान खान गुरुवार को 53 साल के हो गए हैं। सलमान ने अपना जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मुंबई के पनवेल फॉर्म हाउस में मनाया। पार्टी में उनके भाई सोहेल-अरबाज खान के अलावा आयुष शर्मा, अनिल कपूर, कृति सेनन, दीया मिर्जा, संजय लीला भंसाली, सोनू सूद, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल मौजूद रहे। सलमान ने अपने भांजे आहिल के साथ मिलकर केक काटा। सलमान 'भारत' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ होंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान ने अपने भांजे आहिल के साथ काटा केक