NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सीमा टपारिया ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को ठहराया तलाक का जिम्मेदार, भड़क उठे लोग
    अगली खबर
    सीमा टपारिया ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को ठहराया तलाक का जिम्मेदार, भड़क उठे लोग
    सीमा तपारिया ने तलाक पर दिया विवादित बयान

    सीमा टपारिया ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को ठहराया तलाक का जिम्मेदार, भड़क उठे लोग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 13, 2023
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय मैचमेकर सीमा टपारिया नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'इंडियन मैचमेकिंग' से देशभर में मशहूर हुई थीं।

    इस शो के अपने आलोचक और प्रशंसक हैं। हाल ही में शो की जोड़ी आशिमा चौहान और प्रद्युमन के बीच घरेलू कलह की खबरों ने शो पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे।

    अब सीमा के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। एक इंटरव्यू में सीमा ने शादी और तलाक पर ऐसी बात कह दी कि लोग उन पर भड़क गए हैं।

    तलाक 

    तलाक पर सीमा ने दिया विवादित बयान

    एक इंटरव्यू में सीमा ने तलाक पर बात करते हुए कहा कि लोग अपने अहंकार के कारण तलाक लेते हैं।

    उन्होंने कहा, "लोग तलाक ले रहे हैं, क्योंकि उनमें धैर्य नहीं है। वे खुद को ढालना नहीं चाहते। लड़कियां इतना पढ़-लिख लेती हैं तो वे कहती हैं कि मैं किसी की क्यों सुनूं। मैंने जिसकी जोड़ियां बनाई हैं, उनमें अभी तक किसी ने तलाक नहीं लिया है। अगर ऐसा हुआ भी तो वो इसलिए, क्योंकि उनमें अहंकार है।"

    कारण

    किसलिए हो रहे तलाक?

    सीमा बोलीं, "लोगों में धैर्य नहीं है। वे खुद को बदल नहीं सकते। उनमें अहम वाला भाव है। देने का, बांटने का और एक-दूसरे का ख्याल रखने के मूल्य ही नहीं हैं। आपको थोड़ा सा ढलना पड़ेगा, थोड़े समझौते करने पड़ेंगे और धैर्य रखना होगा। लोग तलाक ले रहे हैं, क्योंकि उनमें सब्र, सहनशक्ति नहीं है, इसलिए परेशानियां बढ़ रही हैं।"

    उन्होंने उदाहरण दिया कि लोगों को वैसे धैर्य की जरूरत है, जैसा फ्लाइट में देरी होने पर होता है।

    इंडियन मैचमेकिंग 

    नेटफ्लिक्स का लोकप्रिय शो है 'इंडियन मैचमेकिंग'

    'इंडियन मैचमेकिंग' नेटफ्लिक्स का लोकप्रिय शो है। शो में सीमा अमेरिका में रहने वाले भारतीय बैचलर के लिए जीवनसाथी ढूंढने का जिम्मा उठाती हैं। इसके लिए वह यात्राएं भी करती हैं।

    इसका पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 16 जुलाई, 2020 को रिलीज किया गया था। इसके बाद पिछले साल इसका दूसरा सीजन जारी हुआ था।

    शो के तीसरे सीजन की भी घोषणा हो चुकी है। कुछ लोग इस शो की तारीफ करते हैं तो कुछ बुराई करते नहीं थकते।

    आलोचना

    कटघरे में सीमा टपारिया

    सीमा के बयानों के कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है। इससे पहले भी वह और उनका शो अक्सर आलोचनाओं का शिकार होता रहा है। सोशल मीडिया पर सीमा का खूब मजाक भी उड़ाया जाता है।

    अपने ऊपर बनने वाले मीम्स पर सीमा ने कहा कि वह मुफ्त में हो रहे प्रचार का मजा लेती हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि बिल गेट्स के तलाक की खबरों में भी लोग उनका नाम जोड़कर उनका मजा उड़ा रहे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2020 में शो के पहले सीजन को खूब लोकप्रियता मिली थी। सिर्फ भारतीय ही नहीं, विदेशी दर्शकों ने भी इसे पसंद किया था। इस शो को एमी अवॉर्ड्स 2021 में 'आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी शो' के लिए नामांकित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    नेटफ्लिक्स

    'लस्ट स्टोरीज 2' में नीना गुप्ता ने क्यों निभाया 'दादी मां' का किरदार? बताई वजह लस्ट स्टोरीज़
    कौन हैं साक्षी चोपड़ा, जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर लगाए कई तरह के गंभीर आरोप? बॉलीवुड समाचार
    यूट्यूब भी ला रही है नेटफ्लिक्स की तरह ऑनलाइन गेमिंग सर्विस- रिपोर्ट  यूट्यूब
    'लस्ट स्टोरी 2' के एक साथ 4 नए पोस्टर जारी, जानिए कब और कहां होगी रिलीज  लस्ट स्टोरीज 2 फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025