NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / SIIMA 2023: तृषा बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आर माधवन को मिला सम्मान; यहां देखिए विजेताओं की सूची
    अगली खबर
    SIIMA 2023: तृषा बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आर माधवन को मिला सम्मान; यहां देखिए विजेताओं की सूची
    SIIMA 2023 में इन सितारों ने जीते पुरस्कार

    SIIMA 2023: तृषा बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आर माधवन को मिला सम्मान; यहां देखिए विजेताओं की सूची

    लेखन मेघा
    Sep 17, 2023
    12:56 pm

    क्या है खबर?

    साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) को दक्षिण भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह माना जाता है।

    हाल ही में दुबई में इस दो दिवसीय पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्मी जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

    समारोह के पहले दिन तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पुरस्कारों का ऐलान हुआ तो शनिवार रात को तमिल और मलयालम इंडस्ट्री के पुरस्कार दिए गए।

    आइए जानते हैं कौन-से सितारे और फिल्में पुरस्कार जीतने में कामयाब रही हैं।

    सम्मान

    कमल हासन को मिला तमिल सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

    कमल हासन को अपनी फिल्म 'विक्रम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने इसी फिल्म के गाने 'पथला पथला' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार भी जीता।

    तृषा को 'पोन्नियिन सेलवन 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिसे फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने ही उन्हें दिया था।

    इसके अलावा प्रदीप रंगनाथन को फिल्म 'लव टुडे' और अदिति शंकर को फिल्म 'विरुमन' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

    उपलब्धि

    आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने जीते 2 पुरस्कार

    आर माधवन ने बीते साल फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब अभिनेता को इसके लिए 2 पुरस्कार मिले हैं।

    अभिनेता ने 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी जीता है।

    इसके अलावा लोकेश कनगराज को अपनी फिल्म 'विक्रम' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    फिल्म

    'पोन्नियिन सेलवन 1' ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

    मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1 ' सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी तो कीर्ति सुरेश को फिल्म 'सानि कायिधाम' के लिए क्रिटिक्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बाद से चर्चा में आए संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म 'विक्रम' के लिए तमिल सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार पर कब्जा किया।

    मलयालम सिनेमा में कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म 'ब्रो डैडी' और कुंचाको बोबन फिल्म 'ना थान केस कोडु' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री बने।

    बेस्ट एक्टर

    तेलुगु सिनेमा में जूनियर एनटीआर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

    तेलुगु सिनेमा के पुरस्कारों में फिल्म 'RRR' की चांदी हुई। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब एसएस राजामौली ने अपने नाम किया तो जूनियर एनटीआर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने।

    मृणाल ठाकुर को फिल्म 'सीता रामम' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का खिताब मिला। साथ ही 'सीता रामम' सर्वश्रेष्ठ फिल्म भी बनी।

    इसके अलावा फिल्म 'मेजर' के लिए अदिवी शेष बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स और फिल्म 'धमाका' के लिए श्रीलीला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं।

    श्रुति हासन को फ्लिपकार्ट फैशन यूथ आइकन का पुरस्कार दिया गया।

    विस्तार

    कन्नड़ सिनेमा में 'कांतारा' का दिखा जलवा

    SIIMA में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का जलवा देखने को मिला और इसने सबसे अधिक पुरस्कार जीते।

    ऋषभ को क्रिटिक्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और सप्तमी गौड़ा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं। इसके अलावा ऋषभ को प्रशंसा पुरस्कार भी मिला।

    संगीत के लिए बी. अजनीश लोकनाथ और गाने 'सिंगारा सिरिये' के लिरिक्स के लिए प्रमोद मरावन्ते को पुरस्कार मिला।

    प्रकाश थुमिनाद ने हास्य भूमिका और अच्युत कुमार नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

    विस्तार

    इन्हें भी मिला सम्मान

    कन्नड़ सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब '777 चार्ली' को मिला और साथ ही रक्षित शेट्टी को मुख्य भूमिका निभाने के लिए विशेष प्रशंसा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

    'KGF 2' के लिए यश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और श्रीनिधि शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। इसी फिल्म के लिए भुवन गौड़ा को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर का सम्मान दिया गया।

    इन सबके अलावा सुनिधि चौहान को फिल्म 'विक्रांत रोना' के गाने 'रारा रक्कम्मा' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर माधवन
    कमल हासन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    आर माधवन

    'तनु वेड्स मनु' के 10 साल पूरा होने पर कंगना ने श्रीदेवी से की अपनी तुलना ट्विटर
    आमिर के बाद अभिनेता आर माधवन भी मिले कोरोना संक्रमित, बोले- ऑल इज वेल बॉलीवुड समाचार
    'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल में कृति सेनन और विक्की आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    आर माधवन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुए स्वस्थ, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार

    कमल हासन

    3 जून को सिनेमाघरों में इन बड़ी फिल्मों में होगी टक्कर अक्षय कुमार
    कमल हासन की 'विक्रम' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कमल हासन की 'विक्रम' ने दो दिनों में ही कमाए 100 करोड़ रुपये दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार लग्जरी कार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मलयालम निर्देशक जसिक अली पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री
    चिरंजीवी ने जन्मदिन पर किया अपनी नई फिल्म 'मेगा 157' का ऐलान, पहला पोस्टर भी जारी  चिरंजीवी
    प्रकाश राज को चंद्रयान-3 मिशन पर ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत प्रकाश राज
    मोहनलाल की हाथी दांत रखने के मामले में बढ़ीं मुश्किलें, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका  मोहनलाल

    मनोरंजन

    अनिल शर्मा फिर करेंगे सनी देओल संग बड़े पर्दे पर धमाल, लाएंगे इन फिल्मों के सीक्वल सनी देओल
    'यारियां 2' से हटाए गए विवादित सीन, मिजान जाफरी ने मांगी माफी दिव्या खोसला कुमार
    जैकलीन फर्नांडिस के लिए पशु अस्पताल का निर्माण करा रहा सुकेश चंद्रशेखर, पत्र लिखकर किया ऐलान  सुकेश चंद्रशेखर
    #AskSRK: 'जवान' का सीक्वल, नयनतारा संग रोमांस; इन बातों पर खुलकर बोले शाहरुख खान  शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025