सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में आई गंभीर चोट, खुद तस्वीर साझा कर दी जानकारी
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। इसका कारण उनका घायल पैर है, जिसकी तस्वीर अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें उन्हें मेडिकल वॉकिंग बूट पहने हुए देखा गया। चोट की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धार्थ ने यह नहीं बताया कि उनके साथ हादसा कब और कैसे हुआ। न ही यह बताया कि क्या वह अस्पताल में भर्ती हैं या फिर नहीं।
हादसा
सिद्धार्थ ने पैर में पहना मेडिकल बूट
अभिनेता ने पैर में मेडिकल बूट पहन रखा है और तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'मैंने 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।'
साथ में अस्पताल वाला एक इमोजी भी जोड़ा।
हाल ही में, अभिनेता और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
इससे पहले दोनों ने पिछले साल 15 जुलाई को अपनी बेटी सारायाह का स्वागत किया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#SidharthMalhotra suffered a ligament tear while rehearsing, just hours before a Navratri celebration event in Jamnagar.#celebs pic.twitter.com/JZlWARM6I5
— Filmfare (@filmfare) October 13, 2026