Loading...
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगी इतनी रकम
श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने किराए पर दी संपत्ति

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने किराए पर दिया अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगी इतनी रकम

Oct 07, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दिया है। सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, उनकी यह संपत्ति मुंबई के महालक्ष्मी में स्थित है, जिसका कारपोरेट क्षेत्र लगभग 1,050 वर्ग फुट है। यह साैदा 3 साल के लिए हुआ है, जिसमें निर्दिष्ट है कि परिसर का इस्तेमाल सिर्फ आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अपार्टमेंट को 2.5 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया गया है।

पंजीकरण

जून, 2026 में हुआ था संपत्ति का पंजीकरण

श्रद्धा और शक्ति का अपार्टमेंट मुंबई के महालक्ष्मी ईस्ट में जीबी सकपाल मार्ग और सैन गुरुजी मार्ग पर स्थित पीरामल महालक्ष्मी साउथ टॉवर में मौजूद है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट इसी साल 26 जून को 7.5 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि के साथ पंजीकृत किया गया था।

समझौते के हिसाब से पहले साल में मासिक किराया 2.5 लाख, दूसरे साल में 2.62 लाख और तीसरे साल का मासिक किराया 2.75 लाख रुपये होगा।

अन्य विवरण

आलीशान सुविधाओं से लैस है ये अपार्टमेंट

दस्तावेजों से पता चलता है कि श्रद्धा और शक्ति ने पंजीकृत दस्तावेज पर लाइसेंसकर्ता के रूप में साइन किया है, जबकि लाइसेंसधारी के रूप में अक्षत खेतान के साइन हैं।

अपार्टमेंट सभी सुविधाओं से लैस है, जिसमें सोफा, कुर्सियां, अलमारियां, 4 एयर कंडीशनर, वाटर प्यूरीफायर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, गैस स्टोव, हॉब, चिमनी, डाइनिंग टेबल और अन्य फर्नीचर व उपकरण शामिल हैं।

बता दें, श्रद्धा और उनके पिता ने पिछले साल 6.24 करोड़ रुपये में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था।

ADVERTISEMENT