Loading...
शेखर सुमन की पत्नी बेटे को नहीं देख पाई थीं तड़पता, डॉक्टरों से की ये गुजारिश
बेटे की तकलीफ देख टूट गई थीं शेखर सुमन की पत्नी

शेखर सुमन की पत्नी बेटे को नहीं देख पाई थीं तड़पता, डॉक्टरों से की ये गुजारिश

Oct 13, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

शेखर सुमन ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया, जब उन्होंने अपने 11 साल के बेटे आयुष को खो दिया था। द लल्लनटॉप से बातचीत में शेखर ने बताया कि बेटे की बीमारी का पता चलने के दौरान उन्हें काम मिलने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि एक वक्त ऐसा आया, जब उनकी पत्नी ने डॉक्टरों से बेटे को जाने देने की गुहार लगाई थी।

काम

मरने से पहले शेखर के बेटे ने किया था ये काम

शेखर ने कहा, "मरने से पहले उसने संस्कृत के श्लोक पढ़ने शुरू कर दिए थे। वह 11 साल का था। मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा कैसे किया। उसने कहा कि उसे सुनहरी रोशनी आती हुई दिख रही है, उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझसे कहा, 'पापा, मैं जाना नहीं चाहता। प्लीज मुझे बचा लीजिए।' फिर उसने उस समय अपने साथ मौजूद हर व्यक्ति से, जिसमें हमारा ड्राइवर भी शामिल था, कहा कि वह हमसे बहुत प्यार करता है।"

बात

शेखर की पत्नी ने डॉक्टरों से कही थी ये बात

शेखर ने आगे कहा, "उसकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि एक समय मेरी पत्नी डॉक्टरों से विनती करने लगी कि उसे जाने दें। मैंने उनसे कहा, 'तुम क्या कह रही हो? हम आखिर तक लड़ेंगे।' लेकिन उसने कहा, 'उसे जाने दो, वह बहुत तकलीफ में है।' वह एक समझदार मां थीं, जिन्होंने अपने बेटे की मौत की गुजारिश की। किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चों को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब हुआ था शेखर के बेटे का निधन ?

शेखर के बेटे की मौत साल 1995 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडोमायोकार्डियल फाइब्रोसिस नाम की एक घातक बिमारी की वजह से उसका निधन हुआ था। इसके अलावा उनका एक और बेटा है, जिसका नाम अध्ययन सुमन है। वह एक अभिनेता और गायक हैं।

ADVERTISEMENT