Page Loader
'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर अनिल कपूर कर रहें काम! निर्देशक शेखर ने किया इशारा

'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर अनिल कपूर कर रहें काम! निर्देशक शेखर ने किया इशारा

May 18, 2019
10:50 am

क्या है खबर?

अभिनेता अनिल कपूर और निर्देशक शेखर कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करती नजर आने वाली है। इसके पहले अनिल और शेखर ने एक साथ 'मिस्टर इंडिया' में काम किया था। माना जा रहा है कि ये जोड़ी 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम करने जा रही है। इस बात का कयास दोनों की हाल ही में हुई मीटिंग के बाद से लगाया जा रहा है। शेखर और अनिल दोनों ने ही तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।

सोशल मीडिया

शेखर ने अनिल के साथ शेयर की तस्वीर

दरअसल, शेखर ने अनिल के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें कैप्शन में शेखर ने लिखा, 'हम 'मिस्टर इंडिया 2' या किसी और नई फिल्म के लुक पर चर्चा कर रहे हैं। अनिल तुम बताओ।' तस्वीर में शेखर, अनिल के सर पर टोपी को सही से एडजस्ट करते दिख रहे हैं। मालूम हो कि अनिल ने 'मिस्टर इंडिया' ने अरुण वर्मा का किरदार मिभाया था। फिल्म में अनिल ब्लेजर और सफेद कलर की टोपी पहने दिखे थे।

ट्विटर पोस्ट

शेखर कपूर का ट्वीट

प्रतक्रिया

अनिल ने दिया शेखर को जवाब

इस पर अनिल ने लिखा, 'मैं और शेखर एक नए प्रोजेक्ट पर गहन चर्चा कर रहे हैं। हम आशा करते हैं जैसा करिश्मा हमने 'मिस्टर इंडिया' के समय किया था वैसा ही कुछ हम फिर से करने में सक्षम होंगे।' अरुण के स्टाइल को याद करते हुए अनिल ने लिखा, 'उस समय टोपी का एडजेस्मेंट काफी अच्छा साबित हुआ था, हो सकता है कि इस बार भी यह ट्रिक काम आए।'

ट्विटर पोस्ट

अनिल का ट्वीट

जानकारी

दोनों के अगले प्रोजेक्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार

हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि किस फिल्म में ये जोड़ी वापस काम करने जा रही है। लेकिन इस बात की उम्मीद जरूर जताई जा रही है कि अनिल-शेखर एक बार फिर कुछ धमाका करने वाले हैं।

फिल्म

1987 में आई थी 'मिस्टर इंडिया'

साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की बात करें तो अनिल, फिल्म मेंं अरुण के किरदार में थे। अरुण अपने घर में अनाथ बच्चों को जगह देता था। अपने पिता की सांइटिस्टिक डिवाइस का पता लगने के बाद वह मोगेंबो के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। बता दें कि मोगेंबो के किरदार में फिल्म में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी थे। फिल्म में अनिल के अपोजिट दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी दिखाई थीं। इसका गाना 'हवा हवाई' काफी हिट साबित हुआ था।