NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेप के आरोपों से मुक्त हुए शहनाज गिल के पिता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    अगली खबर
    रेप के आरोपों से मुक्त हुए शहनाज गिल के पिता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    रेप के आरोपों से मुक्त हुए शहनाज गिल के पिता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    लेखन भावना साहनी
    Jun 09, 2020
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी शहनाज गिल शो के बाद भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ ही दिन पहले की ही बात है जब उनके पिता संतोख सिंह रेप के आरोप में सुर्खियों में आ गए थे।

    हालांकि, अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आखिर सच्चाई की जीत हुई।'

    उनके इस कैप्शन से तो लग रहा है कि उन्हें रेप के आरोपों से मुक्ति मिल गई हैं।

    मामला

    जानिए क्या था संतोख सिंह पर आरोप

    एक महिला ने संतोख सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने बॉयफ्रेंड लकी संधू से मिलने के लिए संतोख सिंह के घर गई थी।

    महिला ने कहा कि संतोख ने उन्हें लकी से मिलाने ले जाने के बहाने अपनी कार बिठाया और फिर बंदूक की नोंक पर एक ब्रिज के पास उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद संतोख ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

    जबकि संतोख ने इन आरोपों को झूठा बताया था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सच्चाई की जीत हुई- संतोख

    Thoda time Laga lekin sichai Ki Jeet Hui thank you guys

    A post shared by santokhsukh1 on Jun 6, 2020 at 6:51am PDT

    सोशल मीडिया

    तस्वीरें पोस्ट कर संतोख सिंह ने कहा सच्चाई की हुई जीत

    संतोख सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा वक्त लगा, लेकिन सच्चाई की जीत हुई।'

    इसके बाद ही कहा जाने लगा कि संतोख रेप के आरोपों में बेकसूर साबित हो गए हैं।

    अब उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह पत्नी के साथ दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिनको मेरे ऊपर विश्वास था कि मैं निर्दोष हूं उनका शुक्रिया।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    पत्नी के साथ संतोख सिंह

    Jinko mere upar Vishwas tha Ke Main Nirdosh Hoon Unka thank you

    A post shared by santokhsukh1 on Jun 8, 2020 at 6:28am PDT

    सफाई

    संतोख सिंह ने अपनी सफाई में कही थी ये बातें

    आरोपों के बाद संतोख सिंह ने अपनी सफाई में कहा था कि उन पर जिस दिन की रेप की घटना का आरोप लगाया गया, उस दिन वह अपने घर से बाहर ही नहीं निकले थे।

    इस बारे में उन्होंने एक लोकल चैनल से बात करते हुए कहा था, "मैं पूरा दिन अपने घर पर ही था। मेरा पूरा घर CCTV की निगरानी में है और इस मामले में यह सबूत पर्याप्त हैं। CCTV फुटेज से सब कुछ साबित हो जाएगा।"

    जानकारी

    मशहूर राजनेता है संतोख सिंह

    संतोख सिंह पंजाब के जाने-माने राजनेताओं में से एक हैं। वह पंजाब के लगभग 290 गांवों की देखभाल करते हैं। वहीं शहनाज की बात करें तो 'बिग बॉस 13' के बाद से ही वह अपने भाई शहबाज के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    लारा दत्ता के पिता और भारतीय वायुसेना के पूर्व कमांडर एलके दत्ता का निधन लारा दत्ता
    आमिर खान की 'लगान' का 24 साल बाद भी जलवा कायम, ऑस्कर अकेडमी ने मनाया जश्न आमिर खान
    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    'थ्री इडियट्स' के सोनम वांगचुक की अपील पर बॉलीवुड सितारों ने किया चाइनीज सामान का बहिष्कार चीन समाचार
    राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज इस दिन लेंगे सात फेरे, पिता ने की पुष्टि मनोरंजन
    क्या महक चहल बनेंगी एकता कपूर की नई 'नागिन'? शुरु हुई सीजन 5 की तैयारी टीवी शो
    बॉलीवुड के अजीबों-गरीब फोबिया, किसी को फलों का तो किसी को अपनी ही हंसी से डर! दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    क्या 30 जून से फिर खुल जाएंगे सिनेमाघर? मल्टीप्लेक्स मालिकों ने की मांग बॉलीवुड समाचार
    अब तक 12,000 से भी ज्यादा प्रवासियों को घर पहुंचा चुके हैं सोनू सूद, बने मसीहा बॉलीवुड समाचार
    क्या कोरोना वायरस की वजह से वरुण-नताशा और रणबीर-आलिया 2021 में करेंगे शादी? बॉलीवुड समाचार
    फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट ट्विटर

    बिग बॉस

    ये हैं टेलीविज़न के फेमस स्टार किड्स जो फिल्मोें में जल्द कर सकते हैं डेब्यू! बॉलीवुड समाचार
    जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 13' में पहुंचने वाली माहिरा शर्मा बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्रियां जिन्होंने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, किसी की हुई फेल तो कोई बन गई और भी खूबसूरत बॉलीवुड समाचार
    'लव जिहाद' को बढ़ावा देने के लिए लोग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' का बहिष्कार टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025