नाना पाटेकर के निधन से बिखरे विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, रुके नहीं आंसू
क्या है खबर?
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके यूं अचानक चले जाने से उनके करीबी दोस्त और स्टंट निर्देशक शाम कौशल भी बेहद दुखी हैं। हाल ही में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में शाम ने नाना को याद किया और उनकी दोस्ती से जुड़े कई भावुक पल साझा किए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे दोनों हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे।
यादें
शाम ने किया नाना को याद
शाम ने कहा, "प्रहार के बाद हमारा रिश्ता भाइयों जैसा हो गया था। वो मेरे लिए सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि मेरे बड़े भाई जैसे थे। 1998 में जब मेरा अपेंडिक्स फट गया था, तब वही मुझे नानावटी अस्पताल लेकर गए थे। फिर 2003 में, जब मुझे कैंसर का पता चला और नानावटी में मेरी सर्जरी हुई तो होश आने तक वो ही OT में मेरे साथ थे। उन्होंने मेरे लिए जो किया, उसे मैं कभी नहीं चुका सकता।"
भावुक पल
नाना के पार्थिव शरीर को देखकर रोते रहे शाम
शाम ने आगे कहा, "जैसे ही मुझे उनके निधन के बारे में पता चला, मैं तुरंत पुणे गया। ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसे भगवान ने बनाया है। मैं उनके पार्थिव शरीर को देखकर रोता रहा। उस पल मुझे कैसा महसूस हुआ, मैं बता नहीं सकता। 21 सितंबर को हम जहां खड़े थे और गणपति जी की सजावट थी, उसी जगह पर उनका शरीर रखा हुआ था। मैं अगले 2-3 दिनों में पुणे वापस जाऊंगा और उनके बेटे से मिलूंगा।"
रिश्ता
विक्की कौशल के लिए पिता समान थे नाना
शाम कहते हैं, "शायद जब मैं यह मान लूंगा कि वह अब नहीं रहे, तब मुझे बेहतर महसूस होगा, लेकिन अभी तक मैं इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। हमारा रिश्ता काम से कहीं बढ़कर था। जब मेरे बच्चों विक्की और सनी ने घुटनों के बल चलना शुरू ही किया थे, तभी से नाना घर आते थे। उनके लिए वो पिता समान थे। वो उन्हें बहुत प्यार करते थे।"