NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास?
    अगली खबर
    'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास?
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर कब आएगा? मिली ये जानकारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 28, 2023
    08:41 am

    क्या है खबर?

    'जवान' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। शाहरुख खान की 'पठान' को दर्शकों ने आड़े हाथ लिया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब दर्शकों की उम्मीदें जवान से जुड़ी हैं।

    खासकर शाहरुख के प्रशंसक तो इस फिल्म से जुड़े पल-पल के अपडेट पर अपनी नजर रख रहे हैं।

    अब इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट से पर्दा हट चुका है। साथ ही इससे जुड़ीं अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं।

    रिलीज डेट

    7 या 15 जुलाई में से एक दिन आएगा टीजर

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'जवान' का टीजर 7 जुलाई या 15 जुलाई में से किसी एक दिन प्रशंसकों की मौजूदगी के बीच लॉन्च किया जाएगा। शाहरुख और फिल्म के निर्देशक अटली इसे काफी बड़े स्तर पर लॉन्च करने वाले हैं। इतने भव्य स्तर पर दर्शकों ने अभी तक बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के टीजर को लॉन्च होते नहीं देखा होगा।

    इसमें शाहरुख पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। उन्हें देख दर्शक हैरान रह जाएंगे।

    तैयारी

    टीजर लॉन्च में शामिल होंगे एक खास मेहमान

    निर्माता चेन्नई में 'जवान' का टीजर लॉन्च करने के लिए एक खास मेहमान लाने की तैयारी में हैं और यह तय हो जाने के बाद तारीख भी तय हो जाएगी कि यह 7 जुलाई को आएगा या 15 जुलाई को।

    ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'पठान' के बाद शाहरुख एक और ब्लॉकबस्टर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    फिलहाल तो अब तक के सबसे बड़े डिजिटल लॉन्च यानी टीजर का दर्शकों को इंतजार है।

    प्रचार

    फिल्म की रिलीज से 2 महीने पहले शुरू होगा प्रमोशन

    फिल्म की रिलीज से ठीक 2 महीने पहले इसका प्रमोशन होने वाला है। फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

    शाहरुख फिर 'पठान' की रणनीति अपनाने वाले हैं। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे।

    निर्माता पहले फिल्म का टीजर लाएंगे। फिर गाने आएंगे और अंत में ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

    'जवान' को लेकर निर्माता कुछ भी बाहर नहीं आने देना चाहते।

    दूसरी बड़ी फिल्म

    'जवान' इस साल रिलीज होने वाली शाहरुख की दूसरी बड़ी फिल्म

    'पठान' के बाद एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' इस साल शाहरुख की रिलीज होने वाली दूसरी बड़ी फिल्म है। 'पठान' ने दुनियाभर में 1,050 करोड़ रुपये की कमाई की।

    'जवान' में शाहरुख डबल रोल करने वाले हैं। IMDB पर इसे इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में पहला स्थान मिला है।

    इसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम भूमिका में हैं, वहीं खबरें हैं कि 'पठान' में शाहरुख के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण भी इसमें मेहमान भूमिका निभा सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    शाहरुख खान

    'टाइगर 3' में शाहरुख खान के कैमियो पर खर्च होंगे 35 करोड़, सलमान संग करेंगे एक्शन सलमान खान
    नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल- 'ओम शांति ओम' में परेशान करने वाला था शाहरुख का किरदार अर्जुन रामपाल
    रणबीर कपूर की गुजारिश पर शाहरुख खान ने बढ़ाई 'जवान' की रिलीज डेट, मिली ये जानकारी रणबीर कपूर
    शाहरुख खान की 'जवान' तय तारीख पर आएगी, ट्रेलर तैयार; IPL 2023 फाइनल में होगा धमाका जवान फिल्म

    जवान फिल्म

    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    क्या थिएट्रिकल रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहरुख की 'जवान'? नेटफ्लिक्स
    शाहरुख की 'जवान' के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ले रहे विजय सेतुपति बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने टीजर जारी कर किया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट का ऐलान इमरजेंसी फिल्म
    अरशद वारसी का कहना है कि नहीं बनेगी 'मुन्नाभाई 3', राजकुमार हिरानी से जुड़ी है वजह अरशद वारसी
    कौन हैं साक्षी चोपड़ा, जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर लगाए कई तरह के गंभीर आरोप? नेटफ्लिक्स
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का 'एवेंजर्स: एंडगेम' से होगा खास कनेक्शन सलमान खान

    आगामी फिल्में

    'फुकरे 3' और 'द आर्चीज' की रिलीज डेट आई सामने, जानिए पर्दे पर कब आएंगी फिल्में द आर्चीज
    अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटीं कंगना रनौत, साझा किया वर्कआउट का वीडियो कंगना रनौत
    अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बने फिल्म 'इक्कीस' के हीरो, निभाएंगे ये प्रतिष्ठित किरदार बॉलीवुड समाचार
    'वॉर 2' की तैयारी में जुटे अभिनेता ऋतिक रोशन, साझा की तस्वीर ऋतिक रोशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025