NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे
    अगली खबर
    शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे
    शाहरुख खान के मेकअप रूम में छिपे थे मन्नत में घुसे दो शख्स

    शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2023
    03:08 pm

    क्या है खबर?

    अपने पसंदीदा सितारों का दीदार करने के लिए प्रशंसक कुछ भी कर गुजरते हैं। कई बार इसकी बानगी दिख चुकी है।

    हाल ही में ऐसा ही वाकया सुनने को मिला था, जब शाहरुख खान के दो सिरफिरे प्रशंसक उनके बंगले मन्नत में गलत तरह से घुस गए थे।

    अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि वो दोनों शाहरुख से मिलने के चक्कर में 8 घंटे तक उनके मेकअप रूम में छिपकर उनका इंतजार करते रहे।

    बयान

    बंगले की मैनेजर ने किया खुलासा 

    पिछले हफ्ते सुरक्षा गार्डों की आंखों में धूल झोंकते हुए शाहरुख के बंगले मन्नत में दो लोग घुस गए थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    मन्नत की मैनेजर कॉलीन डिसूजा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दोनों आरोपी मन्नत की तीसरी मंजिल पर स्थित मेकअप रूम तक पहुंच गए थे और वे सुबह करीब 3 बजे से 10:30 बजे तक वहीं बैठकर चोरी-छिपे शाहरुख का इंतजार कर रहे थे।

    जानकारी 

    मन्नत के सफाई कर्मचारी ने निकाला बाहर 

    FIR के मुताबिक, जब मन्नत का एक सफाई कर्मचारी वहां साफ-सफाई करने पहुंचा तो उसने दोनों को वहां छिपा देख लिया, जिसके बाद उसने दोनों को वहां से बाहर लॉबी में निकाला और तभी शाहरुख वहां अचानक उन दोनों को देख चौंक गए।

    इसके बाद मन्नत के सिक्योरिटी गार्ड आए और उन्हें पुलिस के हवाले किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम पठान साहिल सलीम खान (18) और राम सराफ (19) कुशवाह है। दोनों गुजरात के भरूच के रहने वाले हैं।

    जमानत 

    घरवालों ने कराई जमानत 

    बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की जांच की गई। कोई भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली। उनके परिवारवालों को बताया गया, जिसके बाद दोनों के घरवाले आए और उनकी जमानत कराई।

    प्रत्येक को 10,000 रुपये पर जमानत मिली। एक अधिकारी ने बताया कि जब वे दोनों जन्नत में दीवार फांदकर अंदर जा रहे थे, तभी उनकी नाक पर चोट आ गई थी, जिसका प्राथमिक इलाज कर मन्नत से कर्मचारी उन्हें पुलिस स्टेशन लाए थे।

    चकमा 

    2 मार्च की रात मन्नत में दाखिल हुए थे शख्स 

    बता दें कि 2 मार्च की रात करीब 9:30 बजे 2 शख्स सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस की पूछताछ में उन्होंने इतना ही बताया है कि वो शाहरुख के प्रशंसक हैं और उनसे मिलना चाहते थे, इसलिए उनके घर में घुसे। पुलिस ने आरोपियों की दो दिन की रिमांड मांगी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए अल्लू अर्जुन से किया गया संपर्क जवान फिल्म
    प्रियंका चहर चौधरी को शाहरुख खान की फिल्म मिलने की थी खबर, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया बिग बॉस
    वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान ने पत्नी गौरी को दिया था यह पहला तोहफा गौरी खान
    'पठान' 1,000 करोड़ क्लब से चंद कदम दूर, क्या तोड़ पाएगी ये रिकॉर्ड? पठान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: जाह्ववी कपूर की आने वाली इन  फिल्मों का दर्शकों को इंतजार जाह्नवी कपूर
    अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, सांस लेने में भी दिक्कत  अमिताभ बच्चन
    रैपर बादशाह ने किया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन, जिम से साझा की तस्वीर रैपर बादशाह
    जन्मदिन विशेष: जान्हवी कपूर हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का भी रखती हैं शौक जाह्नवी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025