Page Loader
शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन

शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन

Feb 17, 2021
06:38 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि शाहरुख और सलमान बुर्ज खलीफा पर इस फिल्म का एक्शन सीन शूट करेंगे। यह खबर अपने आप में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए काफी है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि शाहरुख की 'पठान' पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिसे दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर शूट किया जाएगा। सलमान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम इस एक्शन सीन का हिस्सा होंगे।

रिपोर्ट

सलमान की एंट्री होते ही दिखेगा जबरदस्त एक्शन सीन

एक सूत्र ने टेली चक्कर को बताया कि सलमान फिल्म 'पठान' में एक्शन सीन करने वाले हैं। इस सीन को संयुक्त अरब अमीरात में फिल्माया जाएगा। इस सीन को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया जाएगा। सूत्र ने आगे कहा, "फिल्म में सलमान के स्पेशल अपीयरेंस वाली सीन को डिजाइन किया गया है।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीन में सलमान की एंट्री होती दिखेगी और उसके बाद जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेगा।

शूटिंग

15 दिनों तक सलमान करेंगे फिल्म की शूटिंग

सूत्र ने आगे कहा कि बुर्ज खलीफा पर सलमान और शाहरुख के एक्शन सीन होने की चर्चा के बाद फिल्म 'पठान' आकर्षण के केंद्र में आ गया है। वहीं, बॉलीवुड हंगामा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान अपनी कैमियो की भूमिका के लिए 15 दिनों तक शूटिंग करेंगे। सलमान को इस फिल्म में 20-25 मिनट का स्क्रीन टाइम मिल सकता है। इसी महीने सलमान इस सीन को शूट कर सकते हैं।

जानकारी

सलमान और शाहरुख आमिर की आगामी फिल्म में भी दिखेंगे

सलमान, शाहरुख और आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। सलमान और शाहरुख आमिर की आगामी फिल्म में कैमियो की भूमिका में नजर आने वाले हैं। सलमान और शाहरुख फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में 90 के दशक के प्रेम और राज नामक दो पात्रों की भूमिका को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। यह 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिन्दी रीमेक होगी।

वापसी

करीब तीन साल बाद फिल्म में वापसी करेंगे शाहरुख

करीब तीन साल बाद शाहरुख सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में दिखेंगे। शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। शाहरुख को आखिरी बार 2018 में आंनद एल राय की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रही थी। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों को भी यह फिल्म प्रभावित नहीं कर सकी थी।