करीना कपूर को किस करते हुए फोटो छपने के बाद बिखर गए थे शाहिद कपूर
क्या है खबर?
बॉलीवुड सितारे अक्सर मीडिया द्वारा निजता भंग होने का शिकार होते हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह आम है और कई सितारे इसके लिए मीडिया को खुलकर लताड़ भी चुके हैं।
2000 के दशक में सितारों की जिंदगी में ताक-झांक काफी बढ़ गई थी।
शाहिद कपूर और करीना कपूर भी इसका शिकार हुए थे। एक अखबार में किस करते हुए उनकी तस्वीर प्रकाशित हुई थी। अब शाहिद ने बताया है कि उस वक्त उनका क्या हाल हो गया था।
मामला
एक-दूसरे को डेट कर रहे थे शाहिद-करीना
2004 में एक अखबार में शाहिद और करीना की किस करते हुए एक तस्वीर प्रकाशित हुई थी।
शाहिद और करीना की यह तस्वीर खूब सुर्खियों में रही। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। आज के दौर में भी मीडिया में इसका जिक्र होता रहता है।
2000 के दशक में शाहिद और करीना ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उनका रिश्ता एक कड़वे मोड़ पर टूट गया था।
बयान
मैं बिखर गया था- शाहिद
मिड डे से बातचीत में शाहिद ने बताया कि उस वक्त उन पर क्या गुजरी थी।
उन्होंने कहा, "मैं बर्बाद हो गया था। मैं सिर्फ 24 साल का था। मेरी निजता पर हमला हुआ था और उसके लिए मैं कुछ नहीं कर सकता था। मैं बिखर गया था। मुझे लग रहा था कि ये क्या हो गया।"
उन्होंने कहा कि इसका असर पड़ता है, खासकर उस उम्र में जब आप खुद अपनी ही भावनाएं नहीं समझ पा रहे होते हैं।
तैयार
आज के सितारे इसके लिए तैयार रहते हैं
सोशल मीडिया और पपराजियों के आज के दौर पर शाहिद ने कहा कि आज के दौर में सितारे इसके लिए बेहतर तैयार होते हैं।
उन्होंने कहा, "आज के समय में आपको पता होता है कि यह 100 प्रतिशत होगा। उस समय हमारे साथ यह अचानक हुआ था। अब कम से कम आपको पता होता है कि ये तो होने वाला है। अब तो मेरी शादी हो गई है, बच्चे हो गए हैं। अब किसी की मुझमें वैसी दिलचस्पी नहीं है।"
आगामी फिल्में
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहिद
शाहिद की फिल्म 'ब्लडी डैडी' पिछले महीने जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में शाहिद एक्शन करते नजर आए थे।
आने वाले समय में वह दिनेश विजान की एक फिल्म में कृति सैनन के साथ नजर आएंगे।
वह मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रूज की फिल्म 'कोई शक' में भी काम कर रहे हैं।
शाहिद अनीस बाज्मी की एक्शन कॉमेडी का हिस्सा हैं, जिसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है।