NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी हैं ये फिल्में, OTT पर उठाएं लुत्फ
    अगली खबर
    शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी हैं ये फिल्में, OTT पर उठाएं लुत्फ
    शाहिद कपूर की OTT पर मौजूद शानदार फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shahidkapoor)

    शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी हैं ये फिल्में, OTT पर उठाएं लुत्फ

    लेखन मेघा
    Feb 25, 2024
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    शाहिद कपूर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार हैं, जो अभिनय के साथ अपने डांस से भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

    बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरुआत करने वाले शाहिद ने 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया और वह चॉकलेट बॉय के नाम से पहचाने जाने लगे।

    आइए आज यानी 25 फरवरी को अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    'हैदर' 

    विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैदर' में शाहिद का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला था। फिल्म में तब्बू और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं।

    यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित है, जिसे कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है।

    इसमें शाहिद ने एक बेटे का किरदार निभाया है, जो अपने पिता के गुम हो जाने के बाद कश्मीर वापस लौटता है।

    IMDb पर 8 रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स और ZEE5 पर मौजूद है।

    #2

    'जब वी मेट' 

    शाहिद की फिल्म 'जब वी मेट' 2007 में आई थी, जिसमें उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ बनी थी।

    इसमें दिखाया गया है कि अपनी जिंदगी से परेशान आदित्य (शाहिद) की ट्रेन में एक पंजाबी चुलबुली लड़की गीत (करीना) से मुलाकात होती है, जो उसे जीना सिखा देती है।

    इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'उड़ता पंजाब' 

    'उड़ता पंजाब' 2016 में आई सबसे शानदार फिल्मों में शुमार थी, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। फिल्म में शाहिद के साथ आलिया भट्ट, करीना और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म की कहानी एक रॉकस्टार, प्रवासी मजदूर, डॉक्टर और पुलिसकर्मी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो पंजाब में चल रहे ड्रग्स के धंधे में फंस जाते हैं।

    यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है और इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।

    #4

    'कमीने' 

    शाहिद की फिल्म 'कमीने' का निर्देशन भी विशाल ने किया था और इसमें उनकी जोड़ी प्रियंका चोपड़ा के साथ बनी थी।

    2009 में आई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में 2 जुड़वा भाइयों की कहानी दिखाई गई थी, जो राजनीतिक, सामाजिक और अपराध के चंगुल उलझते चले जाते हैं।

    इस फिल्म में शाहिद के प्रदर्शन को काफी सराहा गया था और इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

    इस फिल्म का लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठाया जा सकता है।

    #5

    'कबीर सिंह' 

    संदीप रेड्डी वांगा की 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' उनकी ही फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी। इस फिल्म में शाहिद और कियारा आडवाणी शामिल थे।

    फिल्म की कहानी 2 मेडिकल छात्रों कबीर और प्रीति की है, जो कॉलेज में मिलते हैं और प्यार करने लगते है।

    इसमें शाहिद का एक अलग ही अवतार देखने को मिला था, जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई थी।

    IMDb पर 7 रेटिंग वाली इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहिद कपूर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शाहिद कपूर

    फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का मुख्य गाना जारी, तनिष्क बागची ने लिखे बोल  कृति सैनन
    शाहिद कपूर को 'चॉकलेटी बॉय' के टैग से थी चिढ़, पिता पंकज कपूर ने बदला नजरिया  पंकज कपूर
    शाहिद कपूर देंगे दर्शकों को हंसी का डोज, बोले- कब से इसकी तलाश में था बॉलीवुड समाचार
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से 'भक्षक' तक, फरवरी में रिलीज हो रहीं ये फिल्में आगामी फिल्में

    जन्मदिन विशेष

    सलमान खान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, कितने पढ़े-लिखे हैं अभिनेता? सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: चमकदार त्वचा के लिए देसी नुस्खे अपनाती हैं ट्विंकल खन्ना, जानिए इसकी खासियत ट्विंकल खन्ना
    राजेश खन्ना ने जब हाथों में ड्रिप लगाकर पूरी की शूटिंग, जानिए काका की अनसुनी बातें राजेश खन्ना
    ट्विकल खन्ना बनना चाहती थीं CA, परिवार के कहने पर बॉलीवुड में आईं; ऐसा रहा सफर ट्विंकल खन्ना

    बॉलीवुड समाचार

    सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस दिन 100 रुपये से कम में देख पाएंगे फिल्म  मनोरंजन
    दिव्या खोसला और भूषण कुमार के रिश्ते में आई दरार? जानिए क्यों शुरू हुई ये चर्चा दिव्या खोसला कुमार
    सलमान-शाहरुख की 'टाइगर वर्सेज पठान' 2027 में होगी रिलीज, होगी स्पाई यूनिवर्स की नौंवी फिल्म सलमान खान
    'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने किया इनकार  इमरान हाशमी

    मनोरंजन

    आलिया-रणबीर से सैफ-करीना तक, सेट से शुरू हुई इन सितारों की प्रेम कहानी आलिया भट्ट
    बॉक्स ऑफिस: शाहिद और कृति की फिल्म को चौथे दिन लगा झटका, जानिए कितना हुआ कारोबार शाहिद कपूर
    अक्षय कुमार 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा नहीं होंगे, अनीस बज्मी ने किया ऐलान अक्षय कुमार
    यश की झोली में 'रामायण' के बाद आई 'जय हनुमान', रावण के बाद बनेंगे भगवान हनुमान दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025