NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता शहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म
    अगली खबर
    अभिनेता शहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म
    अभिनेता शहीर शेख बने पिता, घर आई नन्ही परी

    अभिनेता शहीर शेख बने पिता, पत्नी रुचिका ने दिया बेटी को जन्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 11, 2021
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    टीवी के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, वह एक बच्ची के पिता बन गए हैं। खबर है कि उनके घर नन्ही परी का आगमन हुआ है।

    इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसक दोनों को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, खुद अभी शहीर और उनकी पत्नी रुचिका ने यह बात अपने फैंस को नहीं बताई है।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    10 सितंबर को मां बनीं रुचिका

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रुचिका ने 10 सितंबर रात को बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद शहीर और रुचिका की खुशी का ठिकाना नहीं है। जल्द ही दोनों वे यह गुड न्यूज अपने प्रशंसकों के साथ साझा करेंगे।

    पिछले महीने शहीर ने पत्नी रुचिका का बेबी शावर होस्ट किया था। इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे।

    रुचिका के बेबी शावर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।

    पुष्टि

    जून में लग गई थी रुचिका की प्रेग्नेंसी पर मुहर

    रुचिका की प्रेग्नेंसी को लेकर शहीर ने कभी कुछ नहीं कहा और ना ही रुचिका ने इस पर बात की। इस साल जून में शहीर ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रुचिका भी थीं।

    इस तस्वीर में रुचिका का बेबी बम्प नजर आ रहा था। इसके सामने आते ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहीं खबरों ने जोर पकड़ लिया था। इस तस्वीर के साथ शहीर ने लिखा था, खुशियां घर से ही बनती हैं।

    जानकारी

    पिछले साल नवंबर में की थी शहीर ने शादी

    शहीर ने रुचिका से पिछले साल नवंबर में शादी की थी। दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी में केवल 10 मेहमान ही शरीक हुए थे।

    शहीर ने कहा था, "मुझे अपना जन्मदिन तक मनाना पसंद नहीं तो आप खुद ही कल्पना कर सकते हैं।"

    उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादी साधारण तरीके से चाहता था, लेकिन रुचिका और मेरे परिवारवाले इसके लिए राजी नहीं थे। हालांकि, महामारी के कारण हमने खास लोगों के बीच ही शादी की।"

    मुलाकात

    कहां हुई थी शहीर और रुचिका की पहली मुलाकात?

    शहीर-रुचिका की पहली मुलाकात 'जजमेंटल है क्या' के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों ने शादी से पहले डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

    शहीर 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुके हैं, वहीं, रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। वह 'एक विलेन', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप पर नया वेरिफिकेशन कोड स्कैम, हैकर को मिल जाएगा आपके अकाउंट का कंट्रोल व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी मानना अब अनिवार्य नहीं, ऐप में मिलते रहेंगे सभी फीचर्स व्हाट्सऐप
    अरमान कोहली के घर में NCB की छापेमारी में मिला ड्रग्स, हिरासत में अभिनेता मुंबई
    टाइमलाइन से लेकर ऐडवर्टाइजमेंट लेबलिंग तक, टेलीग्राम ऐप में जल्द आ रहे हैं ये फीचर्स मोबाइल ऐप्स

    मनोरंजन

    अली अब्बास जफर की फिल्म में दिलजीत दोसांझ निभाएंगे एक जासूस का किरदार मुंबई
    सलमान अपने बैनर की पहली वेब सीरीज '92 डेज' के साथ करेंगे OTT पर डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दिसंबर में करने वाले थे शादी- रिपोर्ट मुंबई
    रानू मंडल की बायोपिक में लीड रोल में होंगी इशिका, हिमेश को भी किया गया अप्रोच मुंबई

    टीवी जगत की खबरें

    इंसानी दिमाग जैसे प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला टीवी, सोनी ने किया लॉन्च सोनी
    वेब सीरीज 'हे प्रभु' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी टीवी अभिनेत्री सोन्या अयोध्या मनोरंजन
    फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में दस्तक देंगे अभिनेता शिविन नारंग, अमिताभ के साथ मिला मौका बॉलीवुड समाचार
    डिजिटल जगत में डेब्यू करने जा रही हैं आमना शरीफ, इस सीरीज से करेंगी शुरुआत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025