NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?
    अगली खबर
    आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?
    आदित्य चोपड़ा की फिल्म में दिखेंगे शाहरुख-सलमान

    आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 05, 2022
    10:34 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शक पलक-पावड़े बिछाए रहते हैं।

    सलमान, शाहरुख की फिल्म 'पठान' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, शाहरुख भी सलमान की 'टाइगर 3' में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद करते हैं।

    अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि ये दोनों कलाकार फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे।

    रिपोर्ट

    'करण अर्जुन' के बाद यह दोनों की पहली मुकम्मल फिल्म होगी- सूत्र

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख और सलमान ने आदित्य की एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का लेखन आदित्य ही करेंगे।

    एक सूत्र ने बताया, "आदित्य 'टाइगर' और 'पठान' के हीरो के साथ मिलकर दो हीरो वाली एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। 'करण अर्जुन' (1995) की रिलीज के बाद से सलमान-शाहरुख की यह पहली मुकम्मल फिल्म होगी। आदित्य कुछ समय से इस आइडिया पर काम कर रहे हैं।"

    शूटिंग

    जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

    सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

    कहा जा रहा है कि इस अवधि के लिए दोनों कलाकारों ने अपने डेट्स को खाली रखा है।

    फिल्म के निर्देशक का नाम अभी तय नहीं किया गया है। यह भारतीय सिनेमा की एक बड़े बजट की फिल्म होगी।

    बयान

    सलमान के साथ काम करने को लेकर शाहरुख ने क्या कहा था?

    हाल में शाहरुख ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे किए।

    इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में कहा था, "सलमान के साथ काम करने का कोई वर्किंग एक्सपीरियंस नहीं है, बल्कि यह प्यार का अनुभव है, सुखद अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाई जैसा अनुभव है। इसलिए, जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह आश्चर्यजनक होता है। हमने वास्तव में एक फिल्म (करण अर्जुन) के अलावा एक साथ कोई पूरी फिल्म नहीं की है।"

    वर्कफ्रंट

    शाहरुख और सलमान की आगामी फिल्में

    अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अभिनय करते हुए देखा गया था। शाहरुख की फिल्म 'पठान' अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

    वह पहली बार राजकुमार हीरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल रिलीज हो रही है।

    सलमान 'मास्टर' की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'नो एंट्री 2' भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। वह 'बजरंगी भाईजान 2' में भी दिखेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आदित्य दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं। उन्होंने 1995 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस रोमांटिक फिल्म में शाहरुख और काजोल नजर आए थे। उन्होंने 'मोहब्बतें', 'धूम' और 'वीर-जारा' जैसी फिल्में भी बनाईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    'जटाधारा' से लेकर 'हीरामंडी 2' तक, सोनाक्षी सिन्हा की इन फिल्मों और सीरीज का है इंतजार  सोनाक्षी सिन्हा
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    यूक्रेन ने 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' से रूस को चौंकाया, जानिए युद्धक विमानों को कैसे बनाया निशाना यूक्रेन युद्ध
    2025 टाटा अल्ट्रोज के लिए बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी टाटा मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान
    लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर दक्षिण भारतीय सिनेमा

    शाहरुख खान

    नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो 'ब्रिजर्टन 2' में फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का गाना शामिल हॉलीवुड समाचार
    'पठान' के लिए शाहरुख समेत बाकी कलाकारों ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण
    क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख? बॉलीवुड समाचार
    'पठान' से शाहरुख खान ने शेयर किया अपना फर्स्ट लुक दीपिका पादुकोण

    सलमान खान

    क्या आप जानते हैं? सलमान और साजिद एक ही तारीख पर करने वाले थे शादी बॉलीवुड समाचार
    'कभी ईद कभी दिवाली' के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के लिए मिला 150 करोड़ का ऑफर लेटेस्ट फिल्में
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख नहीं, सलमान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं दीपिका दीपिका पादुकोण
    क्या आप जानते हैं? गुस्से में सलमान ने साजिद के मुंह पर फेंक दी थी डायरी बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    बंद नहीं हुई अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां', निर्देशक ने अफवाहों का किया खंडन अक्षय कुमार
    सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025