सारा अली खान की इन फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानिए कुल कमाई
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद सारा ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई और कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं। उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बंपर कमाई भी की। ऐसे में आइए जानते हैं सारा के करियर की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।
#1 & #2
'सिम्बा' और 'स्काई फोर्स'
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिम्बा' सारा अली खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्में सारा के साथ-साथ रणवीर सिंह और सोनू सूद भी मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे। आप फिल्म ने भारत में 240 करोड़ की कमाई की थी।
'स्काई फोर्स' साल 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सारा के साथ-साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने 131.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#3 & #4
'जरा हटके जरा बचके' और 'केदारनाथ'
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में सारा और विक्की कौशल की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने भारत में 88.35 करोड़ की कमाई की थी।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' से सारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने 66.52 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जानकारी
'मेट्रो इन दिनों'
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा के साथ-साथ आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और· फातिमा सना शेख जैसे दिग्गज सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में लगभग 54.35 करोड़ की कुल कमाई की थी।