NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी
    मनोरंजन

    सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी

    सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी
    लेखन भावना साहनी
    Mar 16, 2020, 09:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी

    हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। वह अक्सर अपनी डांसिंग वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से हर किसी को अपना दिवाना बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब सपना ने सगाई कर ली है और जल्द ही लाखों फैंस के दिलों को तोड़कर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं वह शख्स और कैसे हुई दोनों की मुलाकात।

    सपना ने की गुपचुप सगाई

    खबरों की मानें तो सपना इन दिनों हरियाणा के जाने माने सिंगर और एक्टर वीर साहू को डेट कर रही हैं। आजकल हर जगह सपना और वीर के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने एक गुपचुप सगाई भी कर ली है और इस साल के अंत तक शादी रचा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल इन खबरों पर सपना या वीर की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    कौन हैं वीर साहू और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

    वीर को "हरियाणा का बब्बू मान" भी कहा जाता है। उनके कई म्यूजिक वीडियो हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा चुके हैं। उनकी और सपना की मुलाकात एक इवेंट शो के दौरान हुई थी। इस बात का खुलासा खुद सपना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने कहा था, "मैं वीर से 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में मिली थी। उन्हें पहली बार देखकर मुझे लगा था कि वह कितने खडूस इंसान हैं।"

    इस तरह शुरू हुआ सपना और वीर का प्यार

    सपना ने अपनी अगली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था, "दूसरी मुलाकात भी एक अवॉर्ड समारोह में हुई। तब हम बात नहीं कर पाए क्योंकि वहां बहुत भीड़ थी। हम तीसरी बार फिर मिले और यहां हमने काफी बातें की। मुझे एहसास हुआ कि हम एक ही इंडस्ट्री से हैं और हमें बात करनी चाहिए। इसके बाद हमारी अच्छी दोस्ती हो गई।" वहीं वीर भी अपने एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि सपना उनके लिए "सपना" नहीं हैं।

    ऐसा रहा है सपना का करियर

    गौरतलब है कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम का हिस्सा बनकर की थी। शुरुआत में वह रागनी कलाकारों के साथ रहती थीं। उन्होंने हरियाणा की अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम और पार्टीयों में परफॉर्मेंस देनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने कई स्टेज शोज किए। सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर भी दिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हरियाणा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस 11

    हरियाणा

    हरियाणा: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े 4 शूटर गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट समेत काफी सामान जब्त लॉरेंस बिश्नोई
    हरियाणा: अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में थे भर्ती भाजपा सांसद
    भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने जंतर मंतर पहुंचकर पहलवानों का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात जंतर मंतर
    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, 65.43 फीसदी छात्र हुए पास हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    बॉलीवुड समाचार

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज मनोरंजन
    'फास्ट एक्स' बनी इस साल भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म विन डीजल
    क्रिकेटर शुभमन गिल अब अभिनय में आजमाएंगे हाथ? बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कही यह बात शुभमन गिल
    'सत्यप्रेम की कथा': कार्तिक के गाने पर निर्माताओं ने लगाए करोड़ों रुपये, क्या होगा खास? सत्यप्रेम की कथा

    मनोरंजन

    सोनम बाजवा का खुलासा, बोलीं- अंतिम समय पर 3 बॉलीवुड फिल्मों से निकाला गया था बाहर बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी बोले- लोग मुझे कहते थे तुम ना हीरो लगते हो ना विलेन  मनोज बाजपेयी
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस 11

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, कोर्ट ने तय किए आरोप सपना चौधरी
    सोशल मीडिया पर उड़ी सपना चौधरी की मौत की अफवाह, कुछ और है सच्चाई हरियाणा
    सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सीक्रेट रखी थी शादी और प्रेगनेंसी बॉलीवुड समाचार
    बेनफ्शा के साथ रिश्ता कंफर्म करने के बाद पहली बार बोले प्रियांक, कही ये बातें टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023