NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सान्या मल्होत्रा ने बताया क्या है 'जवान' की अभिनेत्रियों के व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम
    अगली खबर
    सान्या मल्होत्रा ने बताया क्या है 'जवान' की अभिनेत्रियों के व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम
    'जवान' को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं सान्या मल्होत्रा

    सान्या मल्होत्रा ने बताया क्या है 'जवान' की अभिनेत्रियों के व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 14, 2023
    03:48 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में छाई हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की दीवानगी देखने को मिल रही है।

    इस फिल्म में शाहरुख के साथ कई सितारे नजर आए हैं। खासकर, फिल्म में कई अभिनेत्रियों ने शाहरुख के साथ काम किया है। ये फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं।

    अब एक बातचीत में सान्या मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म की अभिनेत्रियां इस सफलता से किस तरह उत्साहित हैं।

    खबर

    'जवान' की लड़कियों का व्हाट्सऐप ग्रुप

    'जवान' में शाहरुख का किरदार 'आजाद' महिलाओं की एक टीम के साथ खुफिया मिशन को अंजाम देता है। उनकी इस टीम में सान्या, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरैशी शामिल हैं।

    फिल्म में इन अभिनेत्रियों के किरदार मिशन पर निकलने से पहले आजाद को आश्वस्त करते हुए कहती हैं, 'गुड टू गो चीफ'।

    दिलचस्प बात यह है कि इन महिला कलाकारों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, जिसका नाम 'गुड टू गो चीफ' रखा है।

    व्हाट्सऐप ग्रुप

    क्या होता है इस ग्रुप में?

    'गुड टू गो चीफ' अब इन महिलाओं का अपनी खुशी बांटने का जरिया बन गया है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से वे बेहद उत्साहित हैं। इस ग्रुप में हमेशा कोई न कोई मैसेज आता ही रहता है।

    ग्रुप में सभी दर्शकों की प्रतिक्रिया साझा करती हैं। साथ ही यह बताती हैं कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्या शेयर करने जा रही हैं। वे सभी हमेशा एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं और बेहद खुश हैं।

    खुशी

    डेब्यू जैसी खुशी महसूस कर रही हैं सान्या

    इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सान्या ने बताया कि इस सफलता के बाद उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है, जैसा डेब्यू करने के बाद हुआ था।

    उन्होंने कहा, "दंगल की सफलता के वक्त मैं नई थी। मैं इस खुशी को संभाल नहीं पा रही थीं। अब मुझे 7 साल हो गए हैं। अब मैं इस पर बेहतर नियंत्रण पा रही हूं और इस शानदार फिल्म का हिस्सा होने की खुशी महसूस कर पा रही हूं।"

    राज 

    अपनी खुशी जाहिर करने के लिए बेताब थीं सान्या

    सान्या, शाहरुख की प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करना उनका सपना था।

    उनसे यह बात उजागर करने के लिए मना किया गया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे इसके सवाल पूछे जाते थे, तो वह बहुत ही अजीब जवाब देती थीं, क्योंकि असल में वह इस बात को बताने के लिए बेताब थीं।

    उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों को भी यह नहीं बताया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'जवान' में सान्या के किरदार डॉक्टर ईरम की तुलना गोरखपुर के डॉक्टर कफील से हो रही है। कफील पर गोरखपुर के BRD कॉलेज में इंसेफलाइटिस से हुई 63 बच्चों की मौत मामले में इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    सान्या मल्होत्रा
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    जवान फिल्म

    'जवान से पहले शाहरुख ने जब-जब पहनी सेना की वर्दी, जीत लिया दर्शकों का दिल शाहरुख खान
    'जवान': कौन हैं योगी बाबू, जो शाहरुख खान की फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का?   शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  शाहरुख खान
    'जवान' से 'जेलर' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रहेगी इन फिल्मों की धूम शाहरुख खान

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान के घर गणेश-लक्ष्मी के साथ रहती है कुरान, उन्होंने खुद कही थी ये बात बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  जवान फिल्म
    'जवान' रिव्यू: मनोरंजन से भरी फिल्म, शाहरुख खान ने अपने हर पहलू को भुनाया जवान फिल्म
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  जवान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025