Page Loader
'शूटऑउट' पर एक और फिल्म बनाएंगे संजय, 'मुंबई सागा' के बाद शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम

'शूटऑउट' पर एक और फिल्म बनाएंगे संजय, 'मुंबई सागा' के बाद शुरू होगा प्रोजेक्ट पर काम

Aug 25, 2019
10:08 am

क्या है खबर?

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। इसका नाम 'मुंबई सागा' है। इसमें जॉन अब्राहम, इमराना हाशमी सहित कई बड़े सितारें नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है और जल्द ही 'मुंबई सागा' फ्लोर पर जाने वाली है। इन सबके बीच संजय एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटऑउट फ्रैंचाइजी पर वह एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं।

बयान

'मुंबई सागा' के बाद फिल्म पर शुरू होगा काम

सोर्स के मुकाबिक, "संजय गुप्ता शूटऑउट फ्रैंचाइजी पर तीसरी फिल्म बनाएंगे। इसे बालाजी मोशन पिकचर्स के तहत बनाया जाएगा। 'मुंबई सागा' के पूरा होते ही इस पर काम शरू कर दिया जाएगा।" हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछली फिल्में

'शूटऑउट' फैेचाइजी की होगी तीसरी फिल्म

शूटऑउट की पहली दो फिल्मों की बात करें तो इसकी पहली फिल्म साल 2007 में आई 'शूटऑउट एट लोखंंडवाला' थी। इसमें विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे। विवेक के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, दिया मिर्जा, अरबाज खान जैसे सितारे भी नजर आए थे। इस फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म साल 2013 की 'शूटऑउट एट वडाला' थी। इसमें जॉन अब्राह्म लीड रोल मे थे। फिल्म में कंगना रनौत, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी और तुषार कपूर भी थे।

जानकारी

'मुंबई सागा' का पहला लुक भूषण कुमार ने किया था शेयर

वहीं, 'मुंबई सागा' की बात करें तो इसमें जॉन-इमरान के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर और रोहित रॉय भी होंगे। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके पहले लुक में सभी काले रंग का शूट पहने दिखे थे।

ट्विटर पोस्ट

'मुंबई सागा' का फर्स्ट लुक

'मुंबई सागा' की कहानी

फिल्म में 1980-90 के बॉम्बे को दिखाया जाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक, 'मुंबई सागा' की कहानी में 1980 और 1990 के समय का मुंबई दिखाया जाएगा। उस समय मुंबई, बॉम्बे हुआ करती थी। फिल्म में बॉम्बे के ट्रॉन्सफॉर्मेशन को दिखाया जाएगा। इसमें मिलों का बंद होना, एक प्रमुख व्यवसायी की हत्या, राजनेताओं, पुलिस, अंडरवर्ल्ड और व्यापारियों के बीच सांठगांठ जैसी घटनाओं को दिखाया जाएगा। संजय ने कहा था कि इसकी कहानी उनके दिल के काफी करीब है और इसी वजह से यह उनके लिए स्पेशल है।