Loading...
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' वाले अपने बयान पर लिया यू-टर्न, जानिए क्या कहा
संजय दत्त ने अपने बयान पर सफाई दी

संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' वाले अपने बयान पर लिया यू-टर्न, जानिए क्या कहा

Oct 05, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

संजय दत्त को अपने बयान "अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती" वाले बयान को लेकर खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह बयान उन्होंने शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में दिया था, जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। हालांकि, बढ़ता विवाद देखकर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था।

पोस्ट

जानिए पोस्ट में क्या बोले संजय

अभिनेता ने लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा इरादा कभी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमानित या अनादर करना नहीं था। मेरी टिप्पणियां एक पूर्व-निर्धारित बातचीत के संदर्भ में थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण माहौल बनाना था। उनके पीछे की भावना 'मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हास्य और व्यंग्य के समान थी, विशेष रूप से 'गांधीगिरी' की अवधारणा, जिसका उद्देश्य प्रेम, आत्मीयता, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

सफाई

अपने बयान को लेकर संजय ने दी सफाई

उन्होंने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके शब्दों का मतलब उनके इच्छित संदर्भ से हटकर लिया गया है।

बता दें, संजय ने 'शेखर टुनाइट' शो के दौरान उम्मीद जताई कि भारत में फिर से शांति और भाईचारे का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा था, "इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती।"

अभिनेता की इसी टिप्पणी को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे।

ADVERTISEMENT