NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बने संजय दत्त
    मनोरंजन

    UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बने संजय दत्त

    UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बने संजय दत्त
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 27, 2021, 03:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UAE का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बने संजय दत्त

    बॉलीवुड के शानदार अभिनेता संजय दत्त के लाखों चाहने वाले हैं। फिल्म जगत में संजय ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा की बदौलत इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अब संजय के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले संजय बॉलीवुड के पहले एक्टर बन गए हैं। संजय ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की है।

    संजय ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

    संजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर UAE की सरकार को गोल्डन वीजा देने के लिए आभार व्यक्त किया है। संजय ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक फोटो शेयर किया है, जिसमे वह पासपोर्ट के साथ हाथ में गोल्डन वीजा थामे हुए नजर आ रहे हैं। संयय ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, '@GDRFADUBAI के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अहमद अल मर्री की मौजूदगी में UAE का गोल्डन वीजा पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

    यहां देखिए संजय का ट्विटर पोस्ट

    Honoured to have received a golden visa for the UAE in the presence of Major General Mohammed Al Marri, Director General of @GDRFADUBAI. Thanking him along with the @uaegov for the honour. Also grateful to Mr. Hamad Obaidalla, COO of @flydubai for his support🙏🏻 pic.twitter.com/b2Qvo1Bvlc

    — Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 26, 2021

    गोल्डन वीजा की शुरुआत करना एक दूरदर्शी कदम- संजय

    संजय ने UAE की सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह प्रतिष्ठित वीजा प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। पिछले एक साल से दुबई मेरे परिवार के लिए एक घर बन गया है। मैं UAE की सरकार के समर्थन के लिए कृतज्ञ हूं। यहां के शासकों द्वारा गोल्डन वीजा पहल की शुरुआत करना एक दूरदर्शी कदम है। यह देश को निवेशकों के अनुकूल बनाने और राष्ट्र के विकास में मदद करने में सहायक है।"

    क्या है गोल्डन वीजा?

    UAE की सरकार ने नवंबर 2019 में लंबी अवधि के निवास के लिए एक नई वीजा प्रणाली लागू की थी। सरकार ने पेशेवर लोगों के लिए दस साल के गोल्डन वीजा को मंजूरी दी थी। इसका मकसद प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी के देशों से जोड़ना था। गोल्डन वीजा पांच या दस साल के लिए जारी किए जाते हैं। यह स्वचालित रूप से रिन्यू भी हो जाते हैं। इस वीजा के लिए विभिन्न क्षेत्र के पेशेवर लोग आवेदन कर सकते हैं।

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं संजय

    संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'टोरबाज' में देखा गया है, जो दिसंबर 2020 में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। संजय आने वाले दिनों में 'KGF: चैप्टर 2' में दिखने वाले हैं। वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में भी नजर आएंगे। उन्हें चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'पृथ्वीराज' में देखा जाए्गा। इसमें अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    संजय दत्त
    आगामी फिल्में

    मुंबई

    आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे दुलकर सलमान ट्विटर
    जावेद और सलीम पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर बॉलीवुड समाचार
    आदित्य चोपड़ा की 'यशराज फिल्म्स' लॉन्च करने जा रही है अपना OTT प्लेटफॉर्म- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वैक्सीन: भारतीय कंपनी वॉकहार्ट ने सरकार को दिया सालाना दो अरब खुराकें बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना के चलते 'RRR' की रिलीज टली, ZEE5 व नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म नेटफ्लिक्स
    आलिया-रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' के 10 टीजर और 13 मोशन पोस्टर्स को सेंसर बोर्ड की मंजूरी आलिया भट्ट
    रणवीर टेलीविजन पर करने जा रहे हैं डेब्यू, KBC से मिलता-जुलता होगा शो अमिताभ बच्चन
    मिथुन की 'डिस्को डांसर' का बनेगा रीमेक, जल्द शुरू होगा काम मनोरंजन

    संजय दत्त

    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने ब्रेकअप को लेकर किया खुलासा, जानिए क्यों टूटा रिश्ता मुंबई
    निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर बॉलीवुड समाचार
    'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम, इसी साल हो जाएगी तैयार- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    इन बॉलीवुड फिल्मों को सेलिब्रिटीज के घर में किया गया है शूट करण जौहर

    आगामी फिल्में

    एक बच्चे के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन दिलाने में अनुष्का और विराट ने की मदद मुंबई
    प्रभास अभिनीत 'सालार' में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर मुंबई
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका मुंबई
    कोरोना काल में 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराएंगे अक्षय अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023