Loading...
'भारत में शांति नहीं' बयान पर संजय दत्त ने फिर दी सफाई, जारी किया वीडियो
संजय दत्त ने अपने बयान पर फिर स्पष्टीकरण दिया

'भारत में शांति नहीं' बयान पर संजय दत्त ने फिर दी सफाई, जारी किया वीडियो

Oct 06, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में शामिल हुए संजय दत्त अपने बयान "अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती" को लेकर चौतरफा घिरे हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर स्पष्ट किया था कि उनकी टिप्पणी पूर्व-निर्धारित बातचीत के संदर्भ में थी, जिसका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। अब अभिनेता ने एक वीडियो के जरिए हाथ जोड़कर स्पष्ट किया कि वह तय स्क्रिप्ट के मुताबिक परफॉर्म कर रहे थे।

बयान

संजय ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया

उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "नमस्कार दोस्तों, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में मेरे द्वारा कही गई कुछ बातों को लेकर मुझसे संपर्क किया। कुछ ने कहा कि वो मेरी बातों से हैरान हैं। कइयों ने असहमति जताई। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि शो में मैंने जो कुछ कहा वो एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा था। जैसा कि शो में अक्सर होता है, हम एक स्क्रिप्ट के मुताबिक बोल रहे थे।"

स्पष्टीकरण

स्क्रिप्टेड परफॉर्मेंस की वजह से गलतफहमी हुई

अभिनेता ने आगे कहा, "ये किसी भी तरह मेरे व्यक्तिगति विचार, मेरी सोच या मेरी भावनाएं नहीं थीं। सभी दोस्तों और शुभचिंतकाें के विश्वास और स्नेह की बहुत कद्र करता हूं। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी स्क्रिप्टेड परफॉर्मेंस की वजह से मेरे वास्तविक विचारों को लेकर कोई गलतफहमी हो।"

आखिर में उन्होंने "जय हिंद जय भारत" कहते हुए अपनी बात खत्म की।

इससे पहले, शेखर ने भी अपने एक बयान में संजय की टिप्पणी का बचाव किया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT