NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने रचाया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, सामने आई वीडियोज
    इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने रचाया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, सामने आई वीडियोज
    मनोरंजन

    इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने रचाया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, सामने आई वीडियोज

    लेखन भावना साहनी
    November 22, 2020 | 12:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना खान ने रचाया मौलाना मुफ्ती अनस से निकाह, सामने आई वीडियोज

    बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी 'बिग बॉस 6' फेम सना खान पिछले कुछ समय से लगातार अपने फैंस को चौंका रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। अब सना ने गुपचुप निकाह कर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने 20 नवंबर को गुजरात, सूरत के रहने वाले मौलाना मुफ्ती अनस से सिर्फ परिवार की मौजूदगी में निकाह कर लिया। अब इन दोनों की कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

    सना और मुफ्ती के निकाह की वीडियो हुई वायरल

    इन वीडियोज में सना को सफेद रंग का हिजाब पहने हुए देखा जा रहा है। जबकि उनके साथ पति मुफ्ती अनस से भी सफेद रंग की शेरवानी पहनी है। दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं। कुछ सेकेंड्स के एक वीडियो में सना और मुफ्ती हाथ थामे सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी वीडियो में दोनों केक काट रहे हैं। इनके आस-पास परिवार के कुछ ही सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

    साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं सना और मुफ्ती

    Instagram post

    A post shared by ultimatebollywood on November 22, 2020 at 11:42 am IST

    कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ रिलेशनशिप में थीं सना

    गौरतलब है कि सना खान इससे पहले मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस साल की शुरुआत में ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। सना ने इस दौरान मेल्विन पर धोखा देने और वायलेंस जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मेल्विन के साथ ब्रेकअप का दर्द बयां किया था। सना ने कुछ व्हाट्सऐप मैसेज भी सबूत के तौर पर पूरी दुनिया के सामने पेश किए थे।

    सना ने हाल ही में किया था फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

    बता दें कि सना ने 8 अक्टूबर को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'कुछ समय से मुझे यह एहसास हो रहा है कि इंसान का दुनिया में आने का मकसद सिर्फ दौलत-शैहर कमाना ही है?' इसमें उन्होंने आगे ऐलान किया, 'आज से मैं फिल्मी इंडस्ट्री की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।'

    2005 में सना ने शुरु किया था करियर

    सना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2005 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से की थी। इसके बाद वह तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सना 'बिग बॉस 6' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6' में नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा विज्ञापनों में भी काम किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस

    बॉलीवुड समाचार

    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार भारती सिंह
    निधन से एक दिन पहले 26/11 हमले पर आधारित फिल्म पर चर्चा कर रहे थे सुशांत मनोरंजन
    प्रभास और सैफ की 'आदिपुरुष' में दिख सकते हैं सनी सिंह, लक्ष्मण का किरदार हुआ ऑफर प्रभास
    किरण खेर के बेटे सिकंदर ने सोशल मीडिया पर मांगा 'काम', मिली ऐसी प्रतिक्रिया मनोरंजन

    मनोरंजन

    बिग बॉस 14: शो से निकलने के बाद शार्दुल ने लगाई सलमान से मदद की गुहार टीवी शो
    क्या फिर से माता-पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ? बॉलीवुड समाचार
    'हनक' में दिखाई जाएगी गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी, मनीष गोयल निभाएंगे मुख्य किरदार बॉलीवुड समाचार
    करणी सेना की 'बिग बॉस 14' पर बैन की मांग, 'लव जिहाद' को बढ़ाने का आरोप टीवी शो

    बिग बॉस

    सलमान खान की इस बात पर भड़क पड़ी देवोलीना, ट्वीट में लगाई 'बिग बॉस' को फटकार मनोरंजन
    इन लोगों ने जीते मशहूर टीवी रियलिटी शो, लेकिन अब गुमनामी में कहीं खो गए मनोरंजन
    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका अरिजीत सिंह
    गौहर खान ने जैद दरबार से की सगाई, खुद किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023