'कॉफी विद करण सीजन 9' के पहले मेहमान होंगे सलमान खान, शो में अकेले करेंगे शिरकत
क्या है खबर?
करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने 9वें सीजन को लेकर खूब चर्चा बटोर रहा है। फिलहाल तो शो की आधिकारिक प्रीमियर तारीख का ऐलान होना बाकी है, लेकिन खबर है कि यह अक्टूबर या नवंबर से टीवी पर दस्तक दे सकता है। ताजा अपडेट है कि शो के नए सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ में होगी। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता इस शो में अकेले मेहमान बनकर शामिल होंगे।
तैयारी
करण के पहले मेहमान होंगे सलमान, शो की चल रही तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया 'कॉफी विद करण 9' में सलमान के शामिल होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा, "सलमान ने प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर के सामने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। अन्य विवरणों पर अभी बातचीत चल रही है, लेकिन वे इस बात पर सहमत हैं कि इस साल अभिनेता अकेले ही नजर आएंगे।"
सूत्र ने बताया कि शो को लेकर तैयारी चल रही है। जैसे ही सबकुछ तय होगा, इसकी जानकारी दी जाएगी।
बदलाव
इस बार साउथ सिनेमा को भी मिलेगा न्यौता
'कॉफी विद करण सीजन 9' का प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा, जिसकी स्ट्रीमिंग तारीख का आना बाकी है।
करण ने नए सीजन में कंटेंट को ताजा बनाए रखने के लिए छोटे सेगमेंट और फॉर्मेट में बदलाव के साथ एक "नए सिंटेक्स" का वादा किया है।
खबरों के अनुसार, इस साल के एपिसोड सिर्फ हिंदी सिनेमा के सुपरस्टारों तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनमें दक्षिण भारतीय सिनेमा, OTT प्लेटफॉर्म के टैलेंट और डिजिटल क्रिएटर्स जैसे मेहमान भी शामिल होंगे।