Page Loader
बॉलीवुड के दबंग खान होंगे मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग खान होंगे मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी जानकारी

Mar 07, 2019
07:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मी दुनिया के अलावा क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन से भी खास पहचान रखते हैं। अब सलमान एक और नया कदम उठाने के लिए तैयार हैं। सलमान किसी फिल्म में कुछ नया नहीं करने जा रहे हैं। दरअसल, वह मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इसके लिए सलमान ने हामी भी भर दी है।

ब्रांडिंग

18 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे सलमान

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि इस बारे में सलमान से उन्होंने फोन पर बात कर ली है। उन्होंने कहा कि 'अगर ऐसा होता है तो इससे मध्य प्रदेश के पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।' यह भी कहा जा रहा है कि सलमान मध्य प्रदेश के लिए काम करने जा रहे हैं, इसलिए अप्रैल में 18 दिन तक वह प्रदेश में ही रहेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग करेंगे।

जानकारी

मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे हैं सलमान

गौरतलब है कि सलमान का जन्म इंदौर में ही हुआ है। उन्होंने अपने बचपन का काफी समय इंदौर में बिताया है। वह समय-समय पर इंदौर आते-जाते भी रहते हैं। सलमान ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी काफी वक्त गुजारा है।

फिल्म

जल्द शुरू करेंगे 'दबंग 3' की शूटिंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान ने 'भारत' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलामान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी व सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में हैं। 'भारत', कोरियन फिल्म 'एन ऑड टू माय फादर' का हिंदी रीमेक है। 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा सलमान जल्द ही 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

जानकारी

संजय की फिल्म में भी आएंगे नजर

इसके अलावा सलमान बतौर लीड एक्टर के तौर पर लगभग 19 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं। भंसाली की मूवी में फिलहाल लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। यह फिल्म लव स्टोरी होगी।