'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने फिर पैपराजी को लगाई फटकार, दी सख्त चेतावनी
क्या है खबर?
अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर पैपराजी को आड़े हाथ लिया और इस बार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दे डाली, जो अभिनेत्रियों की मर्जी के बिना पीछे से उनकी तस्वीरें खींचते हैं। 'बिग बॉस 20' में सलमान ने ये बात तब कही, जब नेहा धूपिया ने इस चलन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। नेहा ने बताया कि सलमान की पिछली चेतावनी के बावजूद कुछ फोटोग्राफर अब भी ऐसा कर रहे हैं।
सवाल
सलमान ने सितारों पर भी उठाए सवाल
सलमान ने सितारों पर सवाल उठाते हुए कहा, "कुछ महिलाएं और पुरुष ऐसे भी होते हैं, जो पैपराजी को बुलाते हैं और उन्हें पैसे देते हैं और उनसे ऐसा करने के लिए भी कहते हैं। वे भी क्या करें? जिन्हें चाहिए, वे करवाएं भाई, जिन्हें नहीं चाहिए, उन्हें मत छुओ।"
सलमान ने ये साफ किया कि जब कोई व्यक्ति असहज महसूस करे तो फोटोग्राफरों को ऐसी तस्वीरें नहीं लेनी चाहिए।
चेतावनी
पैपराजी पर सलमान का सख्त रुख
सलमान ने आगे कहा, "जब लड़कियां आकर पैपराजी से कहती हैं कि ऐसे फोटो मत लो और उसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है तो फिर उनसे निपटा जाएगा। अब वे और भी ज्यादा ऐसा करने लगे हैं, लेकिन मैं इस पर कड़ा रुख अपनाऊंगा। उन्हें लगता है कि अभी यह मजाक चल रहा है और कुछ बड़े प्लेटफॉर्म ऐसा कर रहे हैं। मैं इस पर सख्त कार्रवाई करूंगा।"