सलमान खान के नाम पर रखा जाएगा ऊंची इमारत का नाम?
क्या है खबर?
सलमान खान के नाम पर एक ऊंची इमारत का नाम रखे जाने की खबर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में एक नई ऊंची इमारत बन रही है। इस इमारत को अभिनेता के नाम पर 'सलमान खान टावर्स' नाम दिया जा सकता है। इस बात का आधिकारिक ऐलान गुरुवार को किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, यह इमारत करीब एक टाउनशिप की तरह होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यह एक सैटेलाइट टाउन जैसा दिखेगा।
इतिहास
पहली बार सुपरस्टार के नाम पर इमारत का नाम रखने की चर्चा
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत के लिए 3 नाम पंजीकृत किए गए हैं। इसका नाम SK टावर्स, सलमान टावर्स यार सलमान खान टावर्स हो सकता है। या फिर तीनों नाम से मिलता-जुलता कोई नाम हो सकता है।
फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी आवासीय इमारत का नाम किसी भारतीय फिल्म सुपरस्टार के नाम पर रखा जा रहा है।
इस खबर ने सलमान के फैंस के बीच भी हलचल मचा दी है।
परियोजना
8 अक्टूबर को ऐलान करने की योजना
रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना में शामिल 2 रियल एस्टेट कंपनियां एक स्थानीय बिल्डर और एक विदेशी कंपनी हैं। सूत्रों से पता चला है कि इसका ऐलान 8 अक्टूबर (गुरुवार) को किया जा सकता है।
काम के मोर्चे पर, सलमान इन दिनों अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी वह 'वीकेंड का वार' होस्ट करते दिख रहे हैं।
दूसरी ओर, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मॉन्स्टर' में व्यस्त हैं।