Loading...
सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, अब फैंस से सीधे जुड़ेंगे अभिनेता
सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, अब फैंस से सीधे जुड़ेंगे अभिनेता

Oct 09, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

सलमान खान यूट्यूब की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपने यूट्यूब डेब्यू का ऐलान किया, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं। दिलचस्प बात यह है कि घोषणा के कुछ समय बाद ही उनके चैनल पर 13,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं। इस चैनल के जरिए सलमान ने फैंस को अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां दिखाने का वादा किया है।

ऐलान

यूट्यूब पर अपना स्वैग दिखाएंगे सलमान

अभिनेता ने यूट्यूब चैनल का ऐलान करते हुए लिखा, 'शुरू से शुरू करते हैं...मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।'

इसमें वह मजेदार अंदाज में A से Z तक सुना रहे हैं।

उनके चैनल के बायो में 'फिल्म अभिनेता। कलाकार। चित्रकार। मानवतावादी। यह मेरा आधिकारिक चैनल है' लिखा हुआ है। साथ में उनके 10 शॉर्ट वीडियो भी मौजूद हैं।

फिलहाल, सलमान के फैंस चैनल पर उनके पहले आधिकारिक व्लॉग या वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT