'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान ने बताई अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन में सलमान खान नजर आएंगे। हाल ही में, निर्माताओं ने प्रीमियर एपिसोड का प्राेमो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे फैंस उत्साहित हैं। शो के दौरान होस्ट करण ने सलमान की निजी जिंदगी को लेकर उनसे कई सवाल पूछे। इनमें से एक बहुत चर्चित सवाल "क्या वह कुंवारे हैं" भी था। इस बीच, सलमान भी करण के सामने अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश का खुलासा करते नजर आए।
इच्छा
सलमान ने बच्चे पैदा करने की चाहत जाहिर की
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, करण ने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें खुद के बच्चे न होने की कमी खलती है, जिस पर अभिनेता ने "हां" में जवाब दिया।
उन्होंने स्वीकार किया कि जीवन में वह कभी न कभी जरूर बच्चे पैदा करना चाहेंगे।
आमतौर पर देखा जाए तो सलमान को अक्सर अपने भतीजे-भतीजियों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। उनकी भांजी आयत भी उनके बेहद करीब हैं, जो सलमान की बहन अर्पिता खान की बेटी हैं।
खुलासा
करण ने सलमान की वर्जिनिटी पर पूछा सवाल
करण ने सलमान से उनकी वर्जिनिटी को लेकर भी सवाल पूछा। होस्ट ने उनसे पूछा, "क्या आप अभी भी कुंवारे हैं?" इस पर सलमान ने मजेदार जवाब दिया, "कंट्रोल रखो यार भाई।"
दोनों के बीच की इस बातचीत ने पुराने सीजन की याद दिला दी, जब सलमान शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में आए थे और उस वक्त भी करण ने उसने यही सवाल पूछा था।
बता दें, 'कॉफी विद करण 9' 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर आएगा।