NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ..तो क्या सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ? साथ काम करने से किया मना
    ..तो क्या सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ? साथ काम करने से किया मना
    मनोरंजन

    ..तो क्या सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ? साथ काम करने से किया मना

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    October 03, 2019 | 09:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ..तो क्या सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ? साथ काम करने से किया मना

    सलमान खान इस समय कई सारी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। सलमान को लेकर इस समय जो दो चीजें चर्चा में हैं। एक 'दबंग 3' जिसका टीज़र हाल ही में सलमान ने रिलीज़ किया। दूसरा की अब जब सलमान, 'इंशाअल्लाह' का पार्ट नहीं हैं तो उनकी कौन सी फिल्म अगले साल ईद पर दस्तक देगी। इसका जवाब खुद सलमान ने दिया था कि उनकी फिल्म प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। अब इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने आई है।

    कोरियन फिल्म 'द ऑउटलास' का हिंदी रीमेक होगी सलमान की मूवी

    सलमान की फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। यह कोरियन फिल्म 'द ऑउटलास' का हिंदी रीमेक होगी। पहले कहा जा रहा था कि इसका टाइटल 'राधे' होगा। हालांकि, सलमान ने साफ कहा था कि इसका टाइटल 'राधे' नहीं होगा।

    फिल्म में पुलिसवाले के रोल में होंगे सलमान- सोर्स

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के अपोजिट फिल्म में लीड हीरोइन फाइनल नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि इसमें सलमान एक बार फिर पुलिसवाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। सोर्स के मुताबिक, भाई, 2020 ईद में रिलीज़ होने वाली फिल्म में पुलिसवाले के किरदार में दिखेंगे। 'दबंग 3' और इसमें सलमान लगातार पुलिसवाले की भूमिका में दिखेंगे। ऐसे में एक जैसा दिखने से बचने के लिए फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के नाम को सुझाया गया।

    प्रियंका के साथ सलमान ने काम करने से किया मना- सोर्स

    सोर्स ने आगे बताया कि सलमान ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया है। सोर्स ने बताया, "ऐसे में कम समय में जैक्लिन फर्नांडीज और कैटरीना कैफ के बीच चुनाव करना होगा। जैक्लिन के साथ सलमान, 'किक 2' कर रहे हैं। ऐसे में संभावनाएं हैं कि सलमान और कैटरीना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिख सकते हैं।" मालूम हो कि सलमान के साथ इस साल 'भारत' में भी कैटरीना नजर आईं थीं।

    सलमान ने प्रियंका को नहीं किया माफ!

    सलमान के प्रियंका के साथ काम को मना करने से लग रहा है कि शायद अभी भी दबंग खान ने पीसी को माफ नहीं किया है। याद दिला दें कि कैटरीना से पहले सलमान की 'भारत' का हिस्सा प्रियंका थीं। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान ने उन पर 'भारत' के प्रमोशन के दौरान कई बार निशाना साधा था। हालांकि, हाल ही में इस पर पीसी ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है।

    सलमान ने मेकर्स को सुझाया कैटरीना का नाम- रिपोर्ट्स

    रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सलमान ने इसके लिए कैटरीना के नाम को सुझाया है। सलमान और कैटरीना की जोड़ी 'भारत' के अलावा 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 13' में पहुंचने वाली माहिरा शर्मा मनोरंजन
    'कसौटी जिंदगी की 2' की यह अभिनेत्री करने जा रही है शादी, करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग मनोरंजन
    इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनीं 'वॉर', पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ मनोरंजन
    जब प्रियंका चोपड़ा के पति निक कोमा में जाने वाले थे, इस बीमारी के हैं शिकार हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    ट्रेविस स्कॉट से ब्रेकअप के बाद 'द कराटे किड' को डेट कर रही हैं काइली जेनर! जस्टिन बीबर
    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    ये हैं टेलीविज़न के फेमस स्टार किड्स जो फिल्मोें में जल्द कर सकते हैं डेब्यू! बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन ने अपने धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    अक्टूबर में अक्षय, ऋतिक और प्रियंका सहित इन स्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    प्रियंका ने पूछा- दो करोड़ रुपये या छह हॉट लड़कियां? जानें कपिल शर्मा का जवाब बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 13: कोई है सिंगर तो कोई है न्यूज एंकर, जानें कंटेस्टेंट की फुल लिस्ट बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए हॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023